Wednesday , 10 June 2026
Breaking News

नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया ने संभाला कार्यभार

सवाई माधोपुर: नगर परिषद (Nagar Parishad) सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के नवनियुक्त आयुक्त (Commissioner) दलीप पूनिया (Dalip Poonia) ने आज बुधवार को पदभार ग्रहण कर कार्यभार संभाला। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

 

Sawai Madhopur City Council Commissioner Dalip Punia assumed charge.

 

आयुक्त ने शहर के सभी वार्डों में ऑटो टिपर के माध्यम से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की व्यवस्था को प्रभावी बनाने तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही रोड लाइटों के सुचारू संचालन एवं वर्षा ऋतु को देखते हुए नालों की सफाई कार्य में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जलभराव की स्थिति से बचाव के लिए नालों से अतिक्रमण हटाकर समयबद्ध सफाई सुनिश्चित की जाए।

 

जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश:

बैठक में आयुक्त ने संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने तथा आमजन से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी विशेष अभियानों की पूर्व तैयारियां समय रहते पूर्ण करने को भी कहा। आयुक्त दलीप पूनिया ने कहा कि नगर परिषद का मुख्य उद्देश्य आमजन को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना एवं शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Awareness rally organised in Sawai Madhopur on World Bicycle Day

सवाई माधोपुर में गूंजी साइकिल की घंटी, फिट इंडिया अभियान को मिला जोर

सवाई माधोपुर: विश्व साइकिल दिवस (World Bicycle Day) और फिट इंडिया साइकिल ऑन संडे (Fit …

Lightning wreaks havoc in Sawai Madhopur, roofs of two houses collapse

सवाई माधोपुर में बिजली का कहर, दो मकानों की छतें ढहीं

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर के पुराने इलाके स्थित रैगर मोहल्ले में देर रात आकाशीय …

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !