Monday , 3 August 2026
Breaking News

द*हेज का फ*र्जी केस हुआ बेनकाब, महिला पर लगा अर्थदंड

सवाई माधोपुर: पुलिस (Police) मुख्यालय राजस्थान (Rajasthan) जयपुर (Jaipur) द्वारा झूठे मुकदमे दर्ज कराने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Sawai Madhopur Police) को बड़ी सफलता मिली है। झूठा द*हेज उ*त्पीड़न का मामला दर्ज कराने वाली एक परिवादिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय ने उसे 500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

 

Mantown Police Sawai Madhopur News 17 June 26 Vikalp Times

 

 

सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक (Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei) ज्येष्ठा मैत्रेयी (IPS Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional SP Sawai Madhopur) विजय सिंह एवं जयप्रकाश अटल के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। मामले की जांच थाना मानटाउन के थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार, 3 फरवरी 2026 को परिवादिया शबनम पत्नी शफीक अली (28 वर्ष), निवासी देवरी ने अपने पति, ससुर, देवर एवं अन्य परिजनों के खिलाफ द*हेज प्र*ताड़ना और परेशान करने के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।

 

 

 

इस संबंध में थाना मानटाउन पर प्रकरण बीएनएस में दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच अधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने त्वरित अनुसंधान करते हुए मात्र सात दिनों में जांच पूरी कर ली। जांच में लगाए गए आरोप असत्य पाए गए, जिसके बाद 14 मार्च 2026 को न्यायालय में अंतिम रिपोर्ट (एफआर) पेश की गई। इसके बाद झूठा मुकदमा दर्ज कर पुलिस और न्यायालय का समय बर्बाद करने के आरोप में 10 जून 2026 को परिवादिया शबनम के खिलाफ बीएनएस के तहत इस्तगासा न्यायालय में पेश किया गया।

 

 

मामले की सुनवाई के दौरान एसीजेएम न्यायालय, सवाई माधोपुर की न्यायिक अधिकारी गर्गी चौधरी ने 16 जून 2026 को निर्णय सुनाते हुए परिवादिया शबनम को दोषी माना और एक वर्ष की अवधि के लिए 10-10 हजार रुपये के जमानती मुचलकों पर पाबंद करते हुए 500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि झूठे मुकदमे दर्ज कराने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Jeweller Mantown Police Sawai Madhopur Jaipur 30 July 26 Vikalp Times

कर्ज से परेशान युवक बना ज्वेलर लू_ट का मास्टरमाइंड, जयपुर से गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Thana Police Sawai Madhopur) ने …

Women Safety mangalsutra gangapur city police sawai madhopur 30 july 26 vikalp times

हिण्डौन का रास्ता पूछा, फिर महिला का मंगलसूत्र तोड़कर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: गंगापुर सिटी (Gangapur City) में झपटमारी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही …

When the shopkeeper asked for money for kachori then he poured boiling oil on him in gangapur city Vikalp Times

कचौड़ी के पैसे मांगने पर दुकानदार पर उड़ेला खौलता तेल, गंभीर रूप से झुलसा

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी:Sawai Madhopur जिले के गंगापुर सिटी (Gangapur City) सदर थाना क्षेत्र के जलोखरा …

tractor trolley overturns after tree falls in sawai madhopur Vikalp Times

भाड़ौती टोल के पास बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, कई श्रद्धालु घायल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के लालसोट-कोटा मेगा हाईवे (Lalsot-Kota Mega Highway) पर भाड़ौती टोल …

Sand Mining Bonli Police Sawai Madhopur news 29 July 26 Vikalp Times

बजरी माफियाओं के मददगारों पर शिकंजा, रेकी करने वाले 11 आरोपी गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में अ_वैध बनास बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !