Monday , 13 July 2026
Breaking News

बालोतरा में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो, 5 युवकों की मौ_त

बालोतरा: राजस्थान (Rajasthan) के बालोतरा (Balotra) जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात भांडियावास नेशनल हाईवे (National Highway) पर ट्रेलर और स्कॉर्पियो (Scorpio) की भीषण भिड़ंत में 5 युवकों की मौ_त हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का जोधपुर (Jodhupur) के अस्पताल में इलाज जारी है।

 

Horrific road accident in Balotra Scorpio collides with trailer Rajasthan News Vikalp Times

 

पचपदरा डीएसपी योगेश चौधरी ने बताया कि स्कॉर्पियो ने आगे चल रहे ट्रेलर को पीछे से टक्कर मा_र दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। स्थानीय लोगों और पुलिस (Rajasthan Police) की मदद से घायलों को बाहर निकालकर पहले बालोतरा के नाहटा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें जोधपुर रेफर किया गया।

हादसे में रेवांताराम (26), स्वरूपाराम (27) और भरत (25) की मौके पर ही मौ_त हो गई, जबकि किशन (27) और भावेश जाट ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृ_तक बायतु क्षेत्र के कानोड़ गांव के निवासी थे और जोधपुर में भोमियाजी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे।

हादसे में घायल बाबू, मुकेश और हेमाराम का जोधपुर में उपचार जारी है। पुलिस (Police) ने श_वों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज (CCTV Footage) और अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलने पर बाड़मेर-जैसलमेर-बालोतरा सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल (Ummeda Ram Beniwal) ने जोधपुर के एमडीएम अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृ_तकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Birthday News Road Accident lalsot kota mega highway bundi 10 July 26 vikalp times

जन्मदिन मनाने निकले थे, घर पहुंची मौ*त की खबर, ट्रक की टक्कर में दंपती की मौ*त

कोटा/बूंदी: बूंदी (Bundi) जिले के केशवरायपाटन (Keshoraipatan) थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क …

Do you also drink energy drinks Then this news is for you Food Safety Baran Vikalp Times

क्या आप भी पीते हैं एनर्जी ड्रिंक, तो ये खबर आपके लिए है

बारां: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) के “शुद्ध आहार, मिलावट पर वार” अभियान के तहत …

Panchna Dam Update Administration on high alert internet suspended in Karauli and Sawai Madhopur Vikalp Times

पांचना बांध विवाद: प्रशासन अलर्ट मोड पर, करौली-सवाई माधोपुर में इंटरनेट बंद

गंगापुर सिटी/करौली: राजस्थान (Rajasthan) के करौली (Karauli) जिले स्थित पांचना बांध (Panchna Dam) से पानी …

Will you meet me Just one message Online Friendship noida police 8 july vikalp times

‘मुझसे मिलोगे?’.. बस एक मैसेज और फिर जो हुआ, उसने होश उड़ा दिए!

नई दिल्ली/नोएडा: नोएडा (Noida) पुलिस ने सेक्टर-24 इलाके में चल रहे एक ऐसे संगठित गिरोह …

Major accident on Delhi-Mumbai Expressway ahead of Nitin Gadkari's visit kota Vikalp Times

नितिन गडकरी के दौरे से पहले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, 1 की मौ*त, 4 घायल

कोटा: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) के प्रस्तावित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !