
यह जनहित याचिका सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता राकेश कुमार सैनी ने दायर की है। याचिका में वांगचुक की जान बचाने के लिए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की गई है।
सोनम वांगचुक इन दिनों नई दिल्ली के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Education Minister Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। याचिकाकर्ता का कहना है कि वांगचुक अपने मौलिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए सरकार के एक निर्णय के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं और उनकी बिगड़ती सेहत को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है।
सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट (High Court) ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से कोई प्रतिनिधि उपस्थित नहीं था। अदालत ने निर्देश दिया कि मामले को अगले ही दिन सूचीबद्ध किया जाए और केंद्र सरकार से इस संबंध में आवश्यक निर्देश लेकर जवाब प्रस्तुत किया जाए। हाई कोर्ट अब इस मामले की अगली सुनवाई 16 जुलाई को करेगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया