
पीड़ित प्रेमराज माली ने बताया कि वह गांव में कचौड़ी-समोसे (Kachori-Samose) की दुकान चलाता है। बुधवार को गांव निवासी भगवान सिंह माली उसकी दुकान पर नाश्ता (Breakfast) करने आया था। नाश्ता करने के बाद जब प्रेमराज ने उससे कचौड़ी के पैसे मांगे, तो आरोपी गुस्से में आ गया।
आरोप है कि भगवान सिंह ने पहले दुकान पर रखा सामान नीचे फेंक दिया और इसके बाद कढ़ाई में उबल रहा गर्म तेल उठाकर प्रेमराज के ऊपर उड़ेल दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर घायल दुकानदार को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया