सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बौंली (Bonli) क्षेत्र में लगातार हो रही छिटपुट चोरी की वारदातों से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बीते एक सप्ताह में कई दुकानों और मकानों को निशाना बनाए जाने से क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बन गया है।

जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने तीन सब्जी विक्रेताओं (Vegetable vendors) के ठेलों से नकदी (Cash) पार कर दी। वहीं एक चाय (Tea Shop) की थड़ी से गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया। इसके अलावा डोंगरिया मोहल्ले में एक सूने मकान को भी निशाना बनाया गया, जबकि दो अन्य मकानों से हजारों रुपये मूल्य के पीतल के पुराने बर्तन (Brass Pot) चोरी होने की बात सामने आई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में क्षेत्र के कुछ युवाओं में स्मै_क और गां_जा जैसे न_शीले पदार्थों का प्रचलन बढ़ा है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि न_शे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस (Sawai Madhopur Police) की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
गौरतलब है कि हाल ही में पुलिस (Police) ने स्मै_क त_स्करी के एक मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया था। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, चोरियों पर अंकुश लगाने तथा न_शे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया