
जयपुर (Jaipur) में बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन (Bus Operators Association) और ऑल इंडिया टूरिस्ट बस एसोसिएशन (All India Tourist Bus Association) की संयुक्त बैठक में हड़ताल का निर्णय लिया गया। ऑपरेटरों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के निर्देशों की पालना के नाम पर बसों के चालान काटने और उन्हें सीज करने की कार्रवाई की जा रही है।
राजस्थान बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन (Rajasthan Bus Operators Association) के अध्यक्ष सत्यनारायण साहू ने आरोप लगाया कि कार्रवाई से बस संचालकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को प्रदेशभर के ट्रैवल और स्लीपर बस (Sleeper Bus) संचालक विरोध प्रदर्शन करेंगे।
एसोसिएशन ने प्रशासन से चेकिंग अभियान की समीक्षा करने और नियमों की पालना के साथ व्यावहारिक तरीके से कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही सरकार और प्रशासन से जल्द वार्ता कर समस्या का समाधान निकालने की अपील की है, ताकि बस ऑपरेटरों के साथ यात्रियों को भी परेशानी न हो।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया