Tuesday , 11 August 2026
Breaking News

कोटा-झालावाड़ में भारी बारिश से हालात बिगड़े, नोनेरा डैम के 19 गेट खोले, 10 गांवों का संपर्क टूटा

कोटा: राजस्थान (Rajasthan) में मानसून (Monsoon) ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। हाड़ौती (Hadoti) समेत कई जिलों में भारी बारिश (Heavy Rain) के बाद नदी-नाले उफान पर हैं। झालावाड़ (Jhalawar) में कालीसिंध (Kalisindh River) और छापी नदी (Chhapi River) के बढ़े जलस्तर से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और करीब 10 गांवों का संपर्क टूट गया है।

 

Situation worsens due to heavy rain in Kota-Jhalawar, 19 gates of Navnera dam opened Vikalp Times

 

कोटा (Kota) के नोनेरा डैम (Navnera Barrage) के 27 में से 19 गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। लगातार बारिश के चलते निचले इलाकों में प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है।

झालावाड़ में 12 इंच तक बारिश:

सोमवार को झालावाड़ के सुनेल में सबसे ज्यादा 300 एमएम (12 इंच) बारिश दर्ज की गई। बाकनी में 270 एमएम, पिड़ावा में 262 एमएम, रायपुर में 220 एमएम और मनोहरथाना में 101 एमएम बारिश हुई। भारी बारिश के कारण डैमों के गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है।

बिजली गिरने से युवक की मौ_त:

डीडवाना-कुचामन (Didwana-Kuchaman) के नावां में बाइक सवार युवकों पर बिजली गिरने से एक युवक की मौ_त हो गई। वहीं कोटा, बूंदी (Bundi), बारां (Baran), बांसवाड़ा (Banswara) और प्रतापगढ़ (Pratapgarh) समेत कई जिलों में भी भारी बारिश (Heavy Rainfall) दर्ज की गई।

आज भी भारी बारिश की चेतावनी:

मौसम विभाग (Weather Department) ने आज राजस्थान के 6 जिलों में भारी बारिश (Rain) का ऑरेंज अलर्ट, जबकि 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। खासकर कोटा और उदयपुर (Udaipur) संभाग में भारी से अति भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sand Mining Tonk Police Dumper FIR Rajasthan 8 Aug 26 Vikalp Times

50 हजार नहीं दिए तो खाली डंपर को बजरी से भरा बताया!, 6 पुलिसकर्मियों पर केस

टोंक: Tonk जिले में बजरी खनन (Sand Mining) से जुड़े एक मामले में कथित अ_वैध …

Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei Meeting 07 Aug 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में क्रा_इम मीटिंग, एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने दिए सख्त निर्देश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei) …

Raid on firecracker factory in Jhalawar 08 Aug 26 Vikalp Times

झालावाड़ में अ_वैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, भारी मात्रा में वि_स्फोटक सामग्री जब्त

झालावाड़: Jhalawar शहर के गोदाम की तलाई क्षेत्र स्थित एक रिहायशी मकान में अ_वैध रूप …

Plastic Waste-Free Campaign Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania Receives State-Level Honor Vikalp Times

प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान : सीईओ गौरव बुडानिया को मिला राज्य स्तरीय सम्मान

सवाई माधोपुर: स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) (Swachh Bharat Mission-Grameen) के तहत आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला …

Changing lanes on the Delhi-Mumbai Expressway will attract a fine, NHAI has implemented strict rules Vikalp Times

Delhi – Mumbai Expressway पर लेन बदली तो लगेगा जुर्माना, NHAI ने लागू किए सख्त नियम

नई दिल्ली: अगर आप दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai ExpressWay) पर सफर करते हैं तो अब ड्राइविंग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !