Thursday , 30 July 2026
Breaking News

लुट, अपरहण, मारपीट का मुल्जिम गिरफ्तार | अवैध देशी कटटा बरामद

दिनांक 08/05/2020 को थाना सदर गंगापुर सिटी पर परिवादी मुकेश कुमार शर्मा ने एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि दिनांक 06/05/2020 को रात्रि करीब 9-10 बजे अपने रेस्टोरेन्ट आरामपुरा से गंगापुर सिटी के लिए आ रहा था, तो एसआर पेट्रोल पम्प बूचैलाई मोड के पास इन्दर गुर्जर, मोनू व 2 अन्य बदमाशों द्वारा गाड़ी नं. आरजे 14 टीडी 6984 ईओन को मेरी मोटर साईकिल के आगे लगा रोक कर कनपटी पर कटटा लगाकर अपहरण कर ले गये तथा मारपीट कर 12000 रूपये, सोने की अंगूठी, गले मे पहने हुए सोने की चेन को लूट लिये व सारी रात बन्धक बनाकर मारपीट की। उक्त पर मु.नं. 74/20 धारा 323, 341, 387, 365, 394, 34, 506 ता.हि. किया गया।

Police arrested accused for robbery and assault at Sawai Madhopur

मुकदमा की गभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के सुपरविजन मे व हिमांशु शर्मा अति. पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी व कालूराम मीना वृताधिकारी वृत गंगापुर सिटी के निर्देशन में थानाधिकारी भरत सिंह उ.नि. द्वारा टीम जीतेन्द्र सिंह एचसी, हेमेन्द्र सिंह एचसी., जीतेन्द्र कानि, तेजराम कानि, दिलीप कानि. टीम का गठन किया गया। तफतीसग के दौरान मुस्तगीस ने मुल्जिम इन्दर पुत्र कमल सिंह निवासी हबीबपुर थाना सदर गंगापुर सिटी, मोनू पुत्र जगमोहन निवासी हीरापुर थाना सदर गंगापुर सिटी, जगदीश गुर्जर निवासी मच्छीपुरा थाना सदर गंगापुर सिटी व लक्ष्मण पुत्र भरोसी निवासी डुंडीपुरा थाना सपोटरा जिला करौली द्वारा लूट अपहरण करना बताया। समस्त मुल्जिमान गंभीर प्रवृति के अपराधी है। जिनकी सरगर्मी से तलाश की गई तो मुल्जिम लक्ष्मण सिंह पुत्र भरोसी लाल निवासी डुंडीपुरा थाना सपोटरा जिला करौली को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है एवं आज दिनांक 7/09/2020 मुल्जिम इन्दर उर्फ इन्द्राज पुत्र कमल सिंह निवासी हबीबपुर थाना सदर गंगापुर सिटी जिला सवाई माधोपुर को जरिये ईत्तला मुखबिर खास पर ग्राम हबीबपुर मोड से गिरफ्तार किया गया है। मुल्जिम अपराध करने का आदि है। थाना हाजा व अन्य थाना पर मुल्जिम इन्दर गुर्जर के खिलाफ दर्जनों मुकदमे है। मुल्जिम इन्दर गुर्जर से दौराने अनुसंधान एक अवैध देशी कटटा बरामद किया गया है। मुल्जिम इन्दर गुर्जर से अन्य अपराधों के बारे गहनता से अनुसंधान जारी है ।

About Vikalp Times Desk

Check Also

I have nothing to do with blending ethanol into petrol Nitin Gadkari Vikalp Times

“पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने से मेरा कोई लेना-देना नहीं” – नितिन गडकरी

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister for Road Transport …

Sanyukt Sangharsh Morcha raises its voice on issues of education, employment, and land mafia in sawai madhopur Vikalp Times

शिक्षा, रोजगार और भू-माफियाओं के मुद्दे पर गरजा संयुक्त संघर्ष मोर्चा, सरकार को सौंपा ज्ञापन

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर …

Kotwali Police Sawai Madhopur News 25 July 26 Vikalp Times

‘खाता दो, कमीशन लो’ का खेल पड़ा भारी, तीन आरोपी गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सवाई माधोपुर (Sawai …

Malarna Dungar Police Social Media sawai madhopur 25 July 26 Vikalp Times

500 से शुरू होती थी ठ_गी, फिर हजारों रुपये ऐं_ठकर करता था ब्लॉक

सवाई माधोपुर: पुलिस मुख्यालय एवं भरतपुर (Bharatpur) रेंज की आईजी प्रीति चंद्रा (IPS Priti Chandra) …

Social Media Telegram Whatsapp Instagram Kotwali Police Sawai Madhopur 24 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_ग गिरफ्तार, टेलीग्राम से चला रहे थे ‘मनी डबल’ रैकेट

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की कोतवाली थाना पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने पैसे डबल …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !