जिले के जस्टाना गांव से महिला को डिलीवरी के लिए ले जाते समय महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। जानकारी के अनुसार जस्टाना से डिलीवरी के लिए अस्पताल ले जाते समय 26 वर्षीय महिला मुकेशी पत्नी रामधन मीणा को अचानक से तेज प्रसव पीड़ा हुई।

इस दौरान महिला ने 108 एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। एंबुलेंस चालक पुरुषोत्तम कुमार जांगिड़ ने प्रसव के बाद महिला को पीपलदा अस्पताल में भर्ती करवाया जहां दोनों सकुशल हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया