Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अर्चना मीना को किया गया ‘फूड दीदी’ की उपाधि से सम्मानित

गत माह से सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में कोविड पॉजिटिव महिलाओं एवं उनके परिवार के लिए हेल्पलाइन चलाने वाली रणथंभौर रोड़ स्थित होटल अनुराग पैलेस की डायरेक्टर, लोकप्रिय समाजसेविका व दौसा सांसद जसकौर मीना की सुपुत्री अर्चना मीना को क्षेत्र के युवाओं एवं इस हेल्पलाइन से लाभ लेने वाले परिवारों ने ‘फूड दीदी’ की उपाधि से नवाज कर सम्मानित किया है। एक आर्टिस्ट पवन पतंगा ने उनका स्कैच बना कर शेयर किया जो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

बताते चलें कि अर्चना मीना कोरोना की फर्स्ट वेव से ही लगातार जरूरतमंदों की हर संभव मदद करते हुए समाज में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से अर्चना सवाई माधोपुर सहित अपनी माँ जसकौर मीना के संसदीय क्षेत्र दौसा के कोविड पॉजिटिव मरीजों व उनके परिवार जन की मदद में भी कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं चाहे बेड ना मिलने की समस्या हो या ऑक्सीजन ना मिल पाने की, खाने की व्यवस्था करनी हो या दवाईयों की।
प्रथम कोविड काल से ही अर्चना मीना अपनी टीम के साथ जरूरतमंदों के लिए खाने के पैकेट्स बांटने, सूखी राशन सामग्री के किट्स देने, जरूरतमंद बच्चों को उनके मनपसंद के कपड़े भेंट करने एवं कोरोना योद्धाओं के सम्मान करने जैसे कई सामाजिक कार्य कर रही हैं।
दूसरे कोविड काल में उनके द्वारा किए गए समाजसेवा के कई कार्यों में से कोविड पॉजिटिव महिलाओं व उनके परिवारजनों के लिए चलाई जा रही फूड हेल्पलाइन को क्षेत्रवासियों की ओर से काफी सराहा जा रहा है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से इस नाजुक समय में सैंकड़ो परिवारों को लाभ मिला जब कोरोना पीड़ित होने के कारण उनके स्वयं के सगे संबंधी भी मदद नहीं कर पा रहे थे। सभी मदद पाने वाले लोगों ने भोजन की पौष्टिकता को लेकर अर्चना का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।
इस संबंध में अर्चना मीना से बात करने पर उन्होंने कहा सारी मानवता आज हताशा और बेबसी के कठिन दौर से गुज़र रही है। सांसे उखड़ रही हैं और ह्रदय अपनों की चिंता में व्यथित है। जब पिछले साल मुझे कोरोना संक्रमण हुआ तो एहसास हुआ कि एक महिला के संक्रमित होने पर घर के सभी सदस्य विशेष रूप से बच्चे सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में जो भी महिला कोरोना पॉजिटिव आ रही हैं, उन्हें एवं उनके परिवारों को मैंने नि:शुल्क, पौष्टिक भोजन उनके घर के द्वार पर उपलब्ध करवाने की शुरुआत की जो लगातार जारी है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Rainfall will affect Jaipur to Bikaner, heat will increase again from June 8 in rajasthan

जयपुर से बीकानेर तक बारिश का असर, 8 जून से फिर बढ़ेगी गर्मी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में प्री-मानसून (Pre-Monsoon) गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जयपुर (Jaipur) …

Lightning wreaks havoc in Sawai Madhopur, roofs of two houses collapse

सवाई माधोपुर में बिजली का कहर, दो मकानों की छतें ढहीं

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर के पुराने इलाके स्थित रैगर मोहल्ले में देर रात आकाशीय …

JEE Student Uttar Pradesh Kota News 04 June 26 - Vikalp Times

कोटा में कोचिंग छात्र ने की आत्मह*त्या, पीजी के कमरे में फंदे से लटका मिला श*व

कोटा: Kota में कोचिंग (Coaching City Kota) छात्रों से जुड़ी एक और दुखद घटना सामने …

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !