Saturday , 13 June 2026
Breaking News

छोटा परिवार-सुखी परिवार के लिए योग्य दंपतियों से किया जा रहा सम्पर्क

विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई के उपलक्ष्य में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने जागरुकता कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है। जनसंख्या दिवस के अवसर दो चरणों में दो पखवाड़े भी मनाये जा रहे हैं। सीमित परिवार और बच्चों में अंतराल रखने के प्रति जागरुकता विकसित करने के लिए मोबिलाइजेशन पखवाड़ा और जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाने की योजना है। जिला आईईसी समन्वयक ने बताया कि प्रथम पखवाड़ा 27 जून से 10 जुलाई तक मोबिलाइजेशन पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियां आयोजित करेंगी। ये योग्य दंपतियों से संपर्क कर सीमित परिवार के लाभ, पहले व दूसरे बच्चे में कम से कम तीन साल का अंतर, अंतरा गर्भनिरोधक इन्जेक्शन, परिवार कल्याण सेवाएं और पुरुषों की परिवार नियोजन में सहभागिता पर विस्तृत रूप से चर्चा करेंगी।

Small family - contact with eligible couples for a happy family in sawai madhopur

उन्होंने बताया कि कोविड-19 की गाइडलाइन की पालना करते हुए मोबिलाइजेशन करते हुए योग्य दंपत्ति का सर्वे, जनसंख्या स्थिरीकरण और अंतराल के बारे में जानकारी प्रदान करने का कार्य व सेवा प्रदाता दिवस के दौरान नसबंदी केस करवाए जाने के लिए मोटीवेशन किया जाएगा। दूसरा पखवाड़ा 11 जुलाई से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत जिला एवं ब्लॉक लेवल पर चिकित्सा संस्थानों में आने वाले लोगों को परिवार कल्याण साधनों की उपलब्धता पर परामर्श दिया जाएगा। परिवार नियोजन के लिए इस साल की थीम आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी रखी गई है। इसी थीम पर दोनों पखवाड़ों का आयोजन किया जा रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Youth tree police sawai madhopur news 10 June 26 Vikalp Times

3 दिन से लापता युवक का श*व पेड़ से लटका मिला

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur में तीन दिन से लापता एक युवक का श*व आज बुधवार …

'Raasta Kholo Abhiyan' sets an example, 830 blocked roads opened in Sawai Madhopur so far

‘रास्ता खोलो अभियान’ बना मिसाल, सवाई माधोपुर में अब तक खुले 830 बंद रास्ते

सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर काना राम (IAS Kanaram) की सतत मॉनिटरिंग और प्रशासनिक प्रयासों से …

Dalip Poonia, has been appointed as the Commissioner of Sawai Madhopur Municipal Council Vikalp Times

लंबा इंतजार खत्म! सवाई माधोपुर नगर परिषद को मिला नया आयुक्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur नगर परिषद (Nagar Parishad) को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार स्थायी …

State level meeting of IFWJ Rajasthan concluded in Abu Road Sawai Madhopur News Vikalp Times

आबूरोड में संपन्न हुई आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान की प्रदेश स्तरीय बैठक

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) (IFWJ) राजस्थान (Rajasthan) की दो दिवसीय प्रदेश …

Major action in special campaign against vehicle modifications in sawai madhopur

मॉडिफाइड वाहनों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 184 चालान काटे 

सवाई माधोपुर / SawaiMadhopur : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार परिवहन एवं सड़क सुरक्षा (Road …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !