Thursday , 23 April 2026
Breaking News

अमजद को पीएचडी की उपाधि

वस्त्र अभियंत्रिकी में दी गई अमजद को पीएचडी की उपाधि

 

सवाई माधोपुर जिले के बेहतेड़ निवासी अख्तरुल इस्लाम अमजद को राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा के द्वारा पीएचडी की उपाधि वस्त्र अभियंत्रिकी में दी गयी है। माणिक्य लाल वर्मा टैक्सटाइल इंजीनियरिंग कॉलेज भीलवाड़ा के प्रोफेसर डॉ. राजीव कुमार के निर्देशन में उन्होंने सस्टेनेबल मेलेंज वस्त्रों की भौतिक, यांत्रिक एवं आरामदायक गुणों पर अध्ययन किया है। जिसमें, समुद्री शेवालों, ऑर्गनिक कॉटन व संश्लेषित रेशों से निर्मित वस्त्रों का निर्माण किया।

 

शोध में पाया की सी-सेल व कॉटन से मिश्रित रेशों से बने कपड़े न केवल ज्यादा आरामदायक होते हैं अपितु इनका उपयोग आंतरिक परिधानों के रूप में भी किया जा सकता है। जिससे त्वचा संबंधित बीमारियों से बचा जा सकता है। वर्तमान में अमजद सहायक प्रोफेसर के पद पर उत्तर प्रदेश वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्था में कार्यरत हैं। वे इस शोध से संबंधित 9 शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय जनरल व अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी मे प्रकाशित करवा चुके हैं। धागे व वस्त्र निर्माण का कार्य आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड भीलवाड़ा के सहयोग से किया गया।

 

amjad received phd degree from rajasthan technical university kota

 

शोध कार्य पूरा करने मे एनआईटी जालंधर के प्रोफेसर सिनहा, प्रो. भौमिक, सीएसडब्ल्यूआरआई जयपुर के डॉ. अजय, अल्बर्ता यूनिवर्सिटी कनाड़ा के प्रोफेसर पेट्रिशिया, निफ्ट जोधपुर के प्रो. रेगर, आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड के बिजनेस हेड अश्वनी मित्तल एवं एमएलवी कॉलेज के संस्था प्रधान प्रो. धीरेंद्र शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

अमजद को जॉइंट सेक्रेटरी उच्च शिक्षा डॉ. मोहम्मद नईम, राजकीय बालिका विद्यालय मलारना डूंगर के प्रिंसिपल जमील अहमद, ज़हीन अख्तर, मुफ़ीदा बानों, खनसा नईम सहित सभी परिजनों व शुभचिंतकों ने बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !