राजस्थान दिवस के उपलक्ष में जिला मुख्यालय पर मैराथन मशाल दौड़ का आयोजन सोमवार को सुबह साढ़े 7 बजे किया गया।
इस दौड़ में जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र फौजदार, उपखण्ड अधिकारी लक्ष्मीकान्त कटारा, समाज सेवी सुरेशचन्द जैन, जिला खेल अधिकारी विनोद सिंह, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण, सामाजिक कार्यकर्ता, स्कूली बच्चे तथा आमजन शामिल हुए।
यह दौड़ हम्मीर सर्किल से शुरु हुई जो कृषि उपज मंडी प्रांगण में पहुंचकर संपन्न हुई जहां दौड़ में शामिल होने वालों के लिए अल्पाहार करवाया गया। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि यह मशाल मंगलवार को संभागीय मुख्यालय रवाना होगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
