भाजपा ग्रामीण मंडल कार्यालय पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 43 वें संस्करण को मंडल पदाधिकारियों ने रेडियो पर सुना।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अशोक राज मीना ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जनता से सीधे मन की बात करने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा कही गई बातों से प्रेरणा लेकर स्वच्छता का कार्यक्रम चलाने का आह्वान किया तथा उपस्थितजन को प्रधानमंत्री के संदेश को जीवन में उतारने का संकल्प भी दिलाया।
इस दौरान कृष्णा गुप्ता, मंजू रॉय, सुनीता जैन, पुखराज मीना, पृथ्वी सिंह मीना, सुनीता वर्मा, दिनेश, रामधन मीना, चतरू, पटेल मुरली मीना सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया