Saturday , 7 March 2026
Breaking News

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ ने उपखण्ड कार्यालय पर दिया धरना

अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर आंदोलन के चरणों के तहत 29 एवं 30 नवम्बर के चेतावनी प्रदर्शन के बाद 1 दिसम्बर से 3 दिसम्बर के प्रदेश के सभी उपखंड अधिकारी कार्यालय पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया गया। धरना देने वालों में ग्राम विकास अधिकारी संघ, शिक्षक संघ, पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ, कृषि पर्यवेक्षक संघ एवं अन्य विभाग संगठन शामिल रहे।
कर्मचारियों ने प्रशासन शहरों के संग गांवों के संग अभियान का बहिष्कार किया। प्रदेश अध्यक्ष आईदान सिंह कविया, प्रदेश महामंत्री तेजसिंह राठौड़ और प्रदेश संघर्ष संयोजक महावीर शर्मा ने अवगत कराया है कि राज्य सरकार द्वारा विगत 3 वर्षों से हमारे 15 सूत्री मांग पत्र पर किसी भी प्रकार की कोई द्विपक्षीय वार्ता सरकार द्वारा नहीं की गई है जिससे प्रदेश के सभी कर्मचारी में भारी आक्रोश है।
All Rajasthan State Employees Union staged a sit-in at the sub division office bamanwas
सरकार द्वारा सामंत कमेटी की सिफारिशों को आज दिन तक सार्वजानिक नहीं किया गया है एवं वेतन कटौती की अधिसूचना को वापस भी नहीं लिया है। सरकार द्वारा सभी कर्मचारियों को सेवाकाल में पांच पदोन्नति के अवसर उपलब्ध करवाने कोरोना महामारी में शहीद हुए कर्मचारियों को 50 लाख की अनुग्रह सहायता स्वीकृत करवाने सहित 15 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश के सभी कर्मचारी आंदोलनरत हैं।
राजस्थान सरकार द्वारा 15 सूत्री मांगों पर यदि सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर बृज किशोर शर्मा (सम्भाग मंत्री) भरतपुर राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ साथ पंचायत समिति बामनवास के अधिकांश ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !