बौंली थाना पुलिस वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत 4 माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वांछित आरोपी रामखिलाड़ी को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार एसपी सुनील कुमार विश्नोई के निर्देशऩ में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश खींची गंगापुर सिटी व पुलिस उपाधीक्षक वृत्त बामनवास तेजकुमार पाठक के सुपरविजन में अनुसंधानाधीन मामलों मे वांछित अरोपियों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत गत 2 अक्टूबर 2021 से फरार आरोपी रामखिलाड़ी पुत्र पूरण मीना निवासी उदयपुरा थाना रामगढ़ पचवारा जिला दौसा को गत शुक्रवार को एमएमडीआर एक्ट मामले में गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने श्रीकिशन थानाधिकारी थाना बौंली, उदयचन्द उपनिरीक्षक, महेन्द्र कांस्टेबल, कैलाश चन्द कांस्टेबल शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया