Sunday , 8 March 2026
Breaking News

एसीबी ने उपनिवेशन विभाग नाचना के वरिष्ठ सहायक को 18.25 लाख के साथ किया गिरफ्तार

राजस्थान में रिश्वतखोरों पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का शिकंजा कसता ही जा रहा है। जोधपुर एसीबी टीम ने देर रात की जैसलमेर में बड़ी कार्रवाई की है। जोधपुर एसीबी टीम ने नाचना उपनिवेशन विभाग के वरिष्ठ सहायक कैलाश चंद्र को 18 लाख 25 हजार अवैध (संदिग्ध) के साथ गिरफ्तार किया है। एसीबी ने ये कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है।

 

वहीं मामले में उपायुक्त उपनिवेशक की भूमिका भी संदिग्ध मानी गई है। जानकारी के अनुसार नाचना उपनिवेशन विभाग का वरिष्ठ सहायक कैलाश चंद्र भारी मात्रा में अवैध राशि लेकर नाचना से जैसलमेर जयपुर जा रहा था। पुलिस की नाकाबंदी के दौरान आरोपी को जोधपुर मथानिया टोल नाका के पास पकड़ा है।

 

jodhpur ACB arrested senior assistant of Colonial Department Nachana with 18.25 lakhs in jaisalmer

 

जिस पर गाड़ी में पीछे की सीट पर रखे कपड़े के दो बैग की तलाशी ली गई तो दोनों बैग में कुल 18 लाख 25 हजार रुपये की अवैध (संदिग्ध) राशि मिली। एसीबी टीम ने ने जब उससे रुपयों के बारे में पूछा तो वह कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाया। एसीबी टीम ने उक्त राशि को संदिग्ध मानते हुए कब्जे में ले लिया।

 

एसीबी की टीम ने कैलाश चन्द्र वरिष्ठ सहायक को गिरफ्तार किया गया है और आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिदेशक भगवान लाल सोनी एवं एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

ACB Action on Anadara Gram Panchayat VDO Sirohi News 05 March 26

सिरोही में एसीबी का बड़ा ध*माका, वीडीओ को एक लाख की रि*श्वत लेते दबोचा

सिरोही:  एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने बुधवार को रेवदर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !