राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय सवाई माधोपुर द्वारा आज बुधवार को अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के उपलक्ष्य में ‘‘निबंध लेखन प्रतियोगिता’’ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का विषय ‘‘संग्रहालयों के सामर्थ्य” (The Power Of Museums) रखा गया। प्रतियोगिता में सवाई माधोपुर के विभिन्न विद्यालयों से 8वीं से 12वी के प्रतिभागियों ने निःशुल्क पंजीकरण किया एवं प्रतियोगिता में भाग लिया।

समस्त प्रतिभागियों ने प्रदत्त विषय पर निबंध लिखे। इसके अलावा प्रतिभागियों ने “समाज में संग्रहालयों की भूमिका” विषय पर प्रख्यात व्याख्यानों से लाभान्वित हुए। इसके बाद संग्रहालय की ओर से ही अल्पाहार का वितरण भी किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय तथा प्रमाण पत्र “विश्व पर्यावरण दिवस” के अवसर पर 5 जून 2022 को प्रदान किये जाएंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया