Sunday , 8 March 2026
Breaking News

कुएं में तैरते मिले तीन सगी बहनों और 2 बच्चों के शव, दो थीं गर्भवती   

जयपुर के दूदू थाना इलाके से करीब चार दिन पूर्व 3 विवाहिताओं के साथ लापता हुए 2 बच्चों के शव एक कुएं में तैरते हुए मिले हैं। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुचना पर ग्रामीणों के भीड़ मौके पर जमा हो गई। मामले में ग्रामीणों का कहना 5 कि मौत नहीं हुई बल्कि 7 लोगों की मौत हुई है क्योंकि मृतक तीन बहनों में से दो बहनें 8 से 9 महीने की गर्भवती थी। ह्रदय विदारक घटना से हर कोई सन्न रह गया। सूचना मिलने पर एएसपी दिनेश शर्मा समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एफएसएल, डॉग स्क्वायड तथा एमओबी टीम को मौके पर बुलाया तथा शवों को कुंए से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की।

 

Bodies of three sisters and 2 children found floating in well, two were pregnant

 

दूदू के छापया की मीणों के मोहल्ले में रहने वाली कालू देवी, कमलेश देवी और ममता देवी अपने 2 मासूम बच्चों के साथ गत 25 मई को अचानक घर से लापता हो गई थी। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने दूदू थाने पहुंचकर कराई थी। पुलिस ने एनडीआरफ टीम की सहायता से सभी शवों को कुएं से बाहर निकालकर मौके पर ही पोस्टमार्टम करवाया। वहीं पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस का कहना है की मामले में कोई भी मुन्व्विस होगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल कर रही है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

ACB Action on Anadara Gram Panchayat VDO Sirohi News 05 March 26

सिरोही में एसीबी का बड़ा ध*माका, वीडीओ को एक लाख की रि*श्वत लेते दबोचा

सिरोही:  एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने बुधवार को रेवदर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !