Thursday , 23 July 2026
Breaking News

मिसेज एशिया इंडिया सीमा मीना बनी स्टार फेस ऑफ गुजरात 2022 की ब्रांड एंबेसडर

मिसेज एशिया इंडिया सीमा मीना को स्टार फेस ऑफ गुजरात 2022 की ब्रांड एंबेसडर बनाया गया। गत रविवार को गुजरात के सूरत शहर में आयोजित सबसे बड़े फैशन शो (स्टार फेस ऑफ गुजरात) का आयोजन किया गया। जिसमे सवाई माधोपुर की मिसेज एशिया इंडिया व “हमारी लाडो अभियान” की ब्रांड एंबेसडर सीमा मीना को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, जहां पर सीमा मीना को स्टार फेस ऑफ गुजरात शो का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया तथा अवार्ड से सम्मानित किया गया। शो में गुजरात के बड़े-बड़े बिजनेस मैन, बॉलीवुड सेलिब्रेटी व टीवी सीरियल्स के कलाकार मौजूद थे।

 

Mrs Asia India Seema Meena appointed as the brand ambassador of Star Face of Gujarat 2022

 

सीमा मीना ने इससे पहले भी मिसेज एशिया का खिताब अपने नाम किया है, उसके साथ ही सीमा मीना सवाई माधोपुर के हमारी लाडो अभियान की ब्राण्ड एंबेसेडर भी है तथा साथ ही ऑल इंडिया टॉप वूमेन सर्वे में बेस्ट सुपर वूमेन ऑफ इंडिया में अपनी जगह बनाकर अवार्ड अपने नाम किया। वह भारत के विभिन्न शहरों में आयोजित फैशन शो व सोशल प्रोग्राम में अतिथि के रूप में शामिल होती रही है। सीमा मीना अब इंटरनेशनल शो की तैयारी कर रही है। इनकी सफलता में इनके पति आशीष मीना का भी बेहद योगदान रहा है, वें पेशे से एक रेलवे में इंजीनियर है। सीमा मीना लड़कियों के लिए एक रोल मॉडल बनकर समाज में अपनी एक विशेष पहचान बनाना चाहती है, जिससे की अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिले।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

1,680 patients treated and 13 safe deliveries in 24 hours in gangapur city general hospital Vikalp Times

24 घंटे में 1680 मरीजों का इलाज, 13 सुरक्षित प्रसव

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: जिला अस्पताल गंगापुर सिटी (Gangapur City) में आमजन को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और …

Kota Jhalawar madhya pradesh engenement car 22 july 26 vikalp times

कार मांगी, फिर शादी से मुकरा! Video Call के बाद 17 वर्षीय लड़की की मौ_त

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ (Rajgarh) जिले के जीरापुर क्षेत्र की 17 वर्षीय …

Dumper Mantown Police Sawai Madhopur Madhya Pradesh News 22 July 26 Vikalp Times

55 लाख का चोरी का डंपर बरामद, 27.50 लाख में खरीदने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Police) ने चोरी हुए डंपर (Dumper) …

crematorium rain without tin shed gram panchayat bandha sawai madhopur 22 july 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर की शर्मनाक तस्वीर! बारिश में तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बंधा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की एक …

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !