Saturday , 5 September 2026
Breaking News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का आरोप बकवास और निराधार : मुहम्मद आसिफ

पॉपुलर फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष मुहम्मद आसिफ ने बयान जारी कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीष पूनियां के पॉपुलर फ्रंट को लेकर दिए बयान की कड़े शब्दों में निंदा की और इसे बकवास और निराधार बताया। मुहम्मद आसिफ ने बताया कि आज तक संगठन पर एक भी आतंकी व देशद्रोह एवं हिंसा का आरोप साबित नहीं हुआ है। यदि आरोपों की बात की जाए तो सबसे ज्यादा आतंकी घटनाओं, बम ब्लास्ट एवं दंगो के आरोप आरएसएस व भाजपा पर हैं।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जिन घटनाओं उदयपुर, करौली, जोधपुर का जिक्र किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करौली और जोधपुर में एस.आई.टी. ने संगठन का इन घटनाओं में किसी भी तरह के सम्बंध से इनकार किया है, जबकि यह सर्वविदित है कि इन घटनाओं के लिए सीधे तौर पर आरएसएस व उसके अनुशांगिक संगठन जिम्मेदार हैं। उदयपुर हत्याकांड में तो आरोपी भाजपा का सक्रिय सदस्य है, इसलिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

 

BJP state president's allegation rubbish and baseless -Muhammad Asif

 

राजस्थान में संगठन पर आज तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं है, पूूर्व की भाजपा सरकार ने भी संगठन को सर्विलेंस पर रखा था और केन्द्र को सूचना दी, कि संगठन की राज्य में कोई भी गतिविधि संदिग्ध नहीं है, ऐसे सामाजिक संगठन पर आरोप लगाना निन्दनीय है। यह सब सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए है, ताकि अपना प्रदेश अध्यक्ष का पद बचा सके।

 

राज्य में संगठन ने शिक्षा व समाज सेवा में अविस्मरणीय कार्य किया है। कोरोना महामारी में संगठन ने पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर राहत कार्य को अंजाम दिया था। पॉपुलर फ्रंट हमेशा लोगों को बीजेपी और आरएसएस के साम्प्रदायिक एजेण्डों से जागरूक करता रहा है। पॉपुलर फ्रंट को आरएसएस अपने रास्ते का सबसे बड़ा रोड़ा समझता है, इसलिए संगठन के खि़लाफ अनर्गल बयान बाजी करते हैं। लेकिन पॉपुलर फ्रंट का जन समर्थन लगातार बढ़ रहा है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !