आजादी के 75 वर्ष में अमृत महोत्सव के लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत महिला मोर्चा की कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष अलका मुंद्रा के निर्देशानुसार घर घर जाकर तिरंगा झंड़ा देकर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने का आह्वान कर रही हैं।

जिला अध्यक्ष आशा शर्मा ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा सवाई माधोपुर की बहनों द्वारा महामंत्री सीमा गौतम के नेतृत्व में गंगापुर मंडल में अध्यक्ष राधा दीक्षित, पिंकी सोनी, सरोज शर्मा, सीता पवार, मंजू पवार एवं बहनों द्वारा घर घर जाकर तिरंगा झंड़ा देकर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया।
शबरी ऑर्गेनिक
शुद्धता व गुणवत्ता आपके द्वार

Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया