Friday , 4 September 2026
Breaking News

पुलिस कांस्टेबल के मर्डर में फरार इनामी बदमाश विशाल गिरफ्तार 

पुलिस ने मानपुर दौसा में पुलिस कांस्टेबल के मर्डर में फरार चल रहे एवं अध्यापक राजकुमार के साथ गम्भीर मारपीट करने के मामले फरार चल रहे इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने इनामी बदमाश आरोपी विशाल पुत्र कैलाश निवासी मोहनपुर, सलेमपुर जिला दौसा को गिरफ्तार किया है।

 

 

सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अध्यापक राजकुमार के साथ गम्भीर मारपीट करने के मामले फरार एवं वर्ष 2021 मे थाना मानपुर दौसा में पुलिस कांस्टेबल के मर्डर में फरार चल रहे ईनामी बदमाश विशाल पुत्र कैलाश निवासी मोहनपुर, सलेमपुर जिला दौसा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार खींची ने बताया कि फरार एवं ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए वृताधिकारी मनेश कुमार के सुपरविजन में निर्धारित लक्ष्य देकर टीमों का गठन कर कार्य योजना बनाकर कर कार्य किया जा रहा है।

 

 

Police arrested criminal Vishal in the murder case of police constable

 

आरोपी विशाल इन मामलों में चल रहा फरार:-

 

पहला मामला:-

गत दिनांक 25 मार्च को फरियादी राजकुमार पुत्र बंशीलाल निवासी बामनवास से रवाना होकर गाँव हबीपुर में राजकीय उच्च प्राथमिक विधालय मोटर साइकिल से जा रहा था। छठी मील व थली के मध्य सड़क दो मोटरसाइकिल पर चार अज्ञात बदमाश आए और फरियादी की मोटरसाइकिल के आगे लगाकर रोक दी। उसके बाद फरियादी पर सरिये पाईप से गम्भीर मारपीट कर की थी। किसी राहगीर द्वारा घायल को एम्बुलेस की सहायता से गंगापर सिटी अस्पताल पहुंचाया गया।

 

इस संबंध मे थाना गंगापुर सदर पर प्रकरण दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा सार्थक प्रयास कर अज्ञात बदमाशों को नामजद कर अमृत झाडोली, साबिर टांडा एवं देवीलाल को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। इस प्रकरण में विशाल मोहनपुर वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था।

 

दूसरा मामला:-

गत दिनांक 22 जुलाई को पुलिस कांस्टेबल संजय गूर्जर निवासी पांचोली, मानपुर जिला दौसा, मानपुर चौराहे, भूतनाथ के पास मोटरसाइकिल से अपनी दूकानों की तरफ से आ रहा था। उसी समय
एक मेजर जीप में सवार रविन्द्र, ऋषपाल निवासी पांचोली, नरेश निवासी रामगढ़, विजय निवासी किरोडी, विशाल निवासी मोहनपुर ने सरिये पाईप, लोहे की रोड़ से मारपीट की थी, जिससे उसकी
ईलाज के दौरान जयपुर में मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में थाना मानपुर जिला दौसा पर हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया था।

 

घटना के बाद से ही आरोपी विशाल मोहनपुर फरार चल हरा था। अपराधी आधुनिक तकनिकी ज्ञान रखता है एवं बहुत शातिर है। अपराधी हथियार तस्कर लाला कोडिया करौली की गैंग का सदस्य है। अपराधी ने फरारी नई दिल्ली एवं जगतपुरा जयपुर, करौली सपोटरा ईलाके में काटी है। पुलिस टीमों ने इसके मित्रों एवं परिवारजनों के घर पर दबिश दी गई।

 

पुलिस अधीक्षक दौसा ने की थी ईनाम घोषणा:-

इस मामले में फरार चल रहे अपराधी विशाल पुत्र कैलाश निवासी मोहनपुर, महुआ जिला दौसा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक दौसा द्वारा दो हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था।

 

इस तरह किया आरोपी को गिरफ्तार:-

थानाधिकारी कैलाश चन्द मीणा थाना सदर गंगापुर सदर की टीम को आज मुखबिर से सूचना मिली थी की अपराधी गंगापुर सिटी में आया हुआ है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने अपराधी को वसुंधरा कॉलोनी से राउण्ड अप करने में सफलता प्राप्त की। फरारी के दौरान किये गये अपराधों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। फरियादी राजकुमार के साथ मारपीट की घटना में लिप्त अन्य अपराधियों के संबंध में गहनता अनुसंधान किया जा रहा है।

 

ये रहे पुलिस टीम में शामिल:- थानाधिकारी कैलाश चन्द, अजीत मोगा सहायक उप निरीक्षक सायबर सेल, लख्मीचन्द, विजय सिंह, सुरेन्द्र, सुरेन्द्र यादव, ऋषिकेष एवं राजकुमार कांस्टेबल सायबर सेल आदि शामिल रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !