Sunday , 8 March 2026
Breaking News

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान या अपमान, थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादले नहीं होने पर मायूसी

प्रदेश की गहलोत सरकार ने शिक्षकों को दो हिस्सों में बांट दिया, एक हिस्सा है सम्मानित करने का और दूसरा हिस्सा अपमानित करने का। गहलोत सरकार द्वारा सम्मानित होने वाले शिक्षकों में, प्रोफेसर, प्रधानाचार्य और व्याख्याता जिनको अपने साढ़े 3 साल के कार्यकाल में 3 से 4 बार ट्रांसफर करके सम्मान दिया। लेकिन बात करें थर्ड ग्रेड शिक्षकों की तो सरकार ने अपने कार्यकाल में 2 से 3 बार स्थानांतरण के लिए बैन तो खोले लेकिन बार-बार बिना स्थानान्तरण किए बैन लगा दिए।

 

एक बार तो फार्म ऑनलाइन तक भरवा लिए, लेकिन सरकार सिर्फ शिक्षकों में ग्रेड देखती है। शिक्षक मोईन खान ने बताया की पिछले 3 सालों से मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री तृतीय श्रेणी अध्यापकों के लिए नीति की बात कर रहे है, लेकिन नीति आज तक नहीं बन पाई, जब बड़े रसूखदार ग्रेड वाले अध्यापकों के बिना किसी नीति के स्थानांतरण किये जाते है तो फिर क्यों तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थानांतरण नहीं किए जा रहे है।

 

respect or insult to teachers on teachers day in rajasthan

 

जब भी बड़े ग्रेड वाले शिक्षकों की लिस्ट आती है तो हमे अपमान की नजर से खुद को देखना पड़ता है कि आखिर तृतीय श्रेणी अध्यापकों की क्या गलती है जो सरकार के जू तक नही रेंग रही। आश्चर्य की बात यह है कि बड़े ग्रेड वाले शिक्षकों ने स्थानांतरण के लिए न कभी धरना दिया और न ही कभी प्रदर्शन लेकिन फिर भी मलाई उन्हें बार – बार खिलाई जा रही है, जबकि तृतीय श्रेणी अध्यापकों ने अलग – अलग संगठनों के माध्यम से कई बार धरने – प्रदर्शन किए लेकिन सरकार की हठधर्मिता की वजह से कम ग्रेड के अध्यापकों को बेरंग रहना पड़ा। या फिर यूं कहें कि शिक्षक दिवस से कुछ दिन पहले आई व्याख्याता, प्रधानाचार्य और सीनियर टीचर्स स्थानांतरण सूची गहलोत सरकार द्वारा तृतीय श्रेणी अध्यापकों के मुंह पर मारा गया जोरदार तमाचा है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

ACB Action on Anadara Gram Panchayat VDO Sirohi News 05 March 26

सिरोही में एसीबी का बड़ा ध*माका, वीडीओ को एक लाख की रि*श्वत लेते दबोचा

सिरोही:  एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने बुधवार को रेवदर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !