Saturday , 25 July 2026
Breaking News

विश्व पर्यटन दिवस पर रणथंभौर दुर्ग में की साफ – सफाई

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर बाघ संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति व पर्यटन विभाग सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वाधान में रणथंभौर दुर्ग परिक्षेत्र में मिशन बीट प्लास्टिक रणथंभौर अभियान के तहत आज मंगलवार को साफ – सफाई कर प्लास्टिक, पॉलीथिन व अन्य प्रकार का कचरा जमा कर जंगल से बाहर लाकर नष्ट किया। संस्था को बाघ, रणथंभौर व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर पर्यटन विभाग के सहायक पर्यटन निदेशक मधुसूदन सिंह चारण ने माला पहनाकर व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। संस्था पिछले कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में रणथंभौर परिक्षेत्र व सवाई माधोपुर जिले के अंदर धरातल पर निस्वार्थ भाव के साथ काम कर रही है।

 

जिसके तहत संस्था द्वारा विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा जा रहे हैं मिशन बीट प्लास्टिक रणथंभौर अभियान, बाघ बचाओ जंगल बचाओ जागरूकता अभियान, पौधारोपण अभियान, कपड़े के बैग्स वितरण अभियान, गांव-गांव जागरूकता अभियान, चौपाल कार्यक्रम व शैक्षणिक भृमण आदि, साफ सफाई के उद्देश्य को लेकर संस्था द्वारा एक विशेष कार्यक्रम मिशन बीट प्लास्टिक रणथंभौर अभियान के नाम से चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत संस्था के सदस्य प्रत्येक सप्ताह रणथंभौर परिक्षेत्र में एक निश्चित स्थान तय कर उस क्षेत्र की साफ – सफाई करते हैं तथा कचरे को इकट्ठा कर जंगल से बाहर लाकर नष्ट करते हैं साथ ही मंदिर, पर्यटन स्थल पर आने वाले श्रद्धालु व अन्य लोगों को प्लास्टिक पॉलिथीन के दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरूक करते हैं।

 

Cleanliness in Ranthambore Fort on World Tourism Day under Mission Beat Plastic Ranthambhore Abhiyaan

 

 

समय-समय पर रणथंभौर परिक्षेत्र में स्थित मंदिर, पर्यटन स्थल आदि जगहो पर कपड़े के कैरी बैग वितरित कर पॉलिथीन कैरी बैग्स के बहिष्कार करने की श्रद्धालुओं व यात्रियों से अपील की जाती है। संस्था द्वारा चलाए जा रहे मिशन बीट प्लास्टिक अभियान का जिक्र अपने मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 27 फरवरी 2022 को कर चुके हैं। मोदी ने संस्था केअभियान को एक प्रेरक उदाहरण के तौर पर बताया है तथा लोगों को इस अभियान से जुड़कर स्वच्छता के प्रति काम करने की अपील की है।

 

इस अवसर पर सहायक पर्यटन निदेशक मधुसूदन, पर्यटन विभाग के कर्मचारी तथा संस्था के सदस्य ललित सैनी, मोहित सैनी, अंकुर सैनी, विष्णु माधोसिंहपुरा, सोनू, जीतू सैनी, दिनेश शेषा, दीपक रामसिंहपुरा, अवधेश सैनी, दिनेश, कपिल, गोविंद सैनी, अजय, हेमंत सैनी, सोनू, अरविंद कुमार बैरवा, सुनील कुमार जोरवाल, सुरेंद्र हिंगोनी, विनोद पिपलवाड़ा, हेमराज मीणा रावल, विक्रम मीणा जमूलखेड़ा, खुशीराम, दिनेश सैनी सुखवास, रवि सैनी माधोसिंहपुरा व रूपसिंह मीणा आदि मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

1,680 patients treated and 13 safe deliveries in 24 hours in gangapur city general hospital Vikalp Times

24 घंटे में 1680 मरीजों का इलाज, 13 सुरक्षित प्रसव

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: जिला अस्पताल गंगापुर सिटी (Gangapur City) में आमजन को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और …

Dumper Mantown Police Sawai Madhopur Madhya Pradesh News 22 July 26 Vikalp Times

55 लाख का चोरी का डंपर बरामद, 27.50 लाख में खरीदने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Police) ने चोरी हुए डंपर (Dumper) …

crematorium rain without tin shed gram panchayat bandha sawai madhopur 22 july 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर की शर्मनाक तस्वीर! बारिश में तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बंधा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की एक …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !