Sunday , 7 June 2026
Breaking News

ग्रामीण ओलंपिक खेल की तैयारियों में कबड्डी खिलाड़ियों ने दिखाया दम

जिला स्तर पर 29 सितंबर गुरुवार को होने वाले राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। गंगापुर सिटी में ब्लॉक स्तर पर आयोजित ग्रामीण ओलंपिक खेलों में कबड्डी में गांव कुनकटा कलां की टीम चैम्पियन रही।
तहसील क्षेत्र तलावड़ा की ग्राम पंचायत कुनकटा कलां में कब्बड्डी के मैदान पर रंगत दिखाई दे रही हैं। कबड्डी खिलाड़ी सुबह-शाम तैयारियों में जुटे हुए हैं।

 

खिलाड़ी मैदान में पूरे उत्साह के साथ तैयारी कर रहे हैं। कुनकटा कलां की कबड्डी टीम गंगापुर सिटी में ब्लॉक स्तर पर विजेता रही। कुनकटा कलां की टीम का जिला स्तर पर चयन होने पर गांव की जिला स्तर पर टीम अव्वल आने के लिए जीतोड़ मेहनत करते हुए मैदानों में प्रैक्टिस कर रही है।

 

The kabaddi players of Kunkata showed their stamina in the preparations for the Rural Olympic Games

 

ग्राम पंचायत में कबड्डी का क्रेज बढ़ा है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रीता गुप्ता, टीम प्रभारी रमेश गुर्जर एवं शारीरिक शिक्षक जितेन्द्र सिंह द्वारा विद्यालय परिसर कुनकटा कलां में खेल मैदान तैयार करके नियमित अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा रहे है।

 

इस अवसर पर ग्राम पंचायत कुनकटा कलां की टीम में मनोज कुनकटा, रॉकी गुर्जर, शक्ति सिंह गुर्जर, बनेसिंह गुर्जर, पवन गुर्जर, कमलेश गुर्जर, जितेन्द्र गुर्जर, रामलखन गुर्जर, संजय गुर्जर, जगमोहन गुर्जर, दानसिंह गुर्जर, करतार गुर्जर, विकास गुर्जर सहित दर्जनों खिलाड़ी अभ्यास में जुटे हुए है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !