Saturday , 7 March 2026
Breaking News

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर की जिला स्तरीय बैठक हुई संपन्न

इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) सवाई माधोपुर की जिला स्तरीय बैठक आज शनिवार को सूचना केन्द्र में संगठन के जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिला महासचिव इंजी. जियाउल इस्लाम ने बताया की बैठक में जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने समस्त पत्रकार साथियों को जिला स्तरीय पत्रकार अधिवेशन एवं वरिष्ट पत्रकार सम्मान समारोह की सफलता पर बधाई दी। इस अवसर पर संगठन के विस्तार एवं पत्रकारों के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक में सर्व सम्मति से जिला स्तरीय अनुशासन एवं छानबीन कमेटी के गठन का निर्णय लिया गया। निर्णय के अनुसार कमेटी का संयोजक जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा को नियुक्त किया, जबकि उपखण्ड अध्यक्ष गंगापुर सिटी महेश शर्मा, पूर्व महामंत्री आईएफडब्ल्यूजे बौंली आशीष मित्तल, जिला सचिव श्रीकान्त शर्मा एवं जिला मिडिया प्रभारी राजेश गोयल को कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया।

 

District level meeting of IFWJ Sawai Madhopur concluded

 

बैठक में जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन में ही शक्ति है, उन्होंने समस्त पत्रकार साथियों को सदैव निष्पक्षता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला महासचिव इंजी. जियाउल इस्लाम ने सभी पत्रकारों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हमें निष्ठा एवं ईमानदारी से अपना दायित्व निभाते हुए सदैव संगठन हित में कार्य करना है और पत्रकार बंधुओं की समस्याओं के हेतु सदैव तत्पर रहना है।

 

बैठक में आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजमल जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरकचंद जैन, जिला महासचिव इंजी. जियाउल इस्लाम, सचिव जितेंद्र जैन, श्रीकांत शर्मा, संगठन सचिव मुकद्दस खान, मीडिया प्रभारी राजेश गोयल, कोषाध्यक्ष महेश सोनी ,सुनील शर्मा, राकेश अग्रवाल, गंगापुर उपखंड अध्यक्ष महेश शर्मा, बौंली उपखंड अध्यक्ष कुंजीलाल मीणा, आशीष मित्तल, मलारना डूंगर उपखंड सचिव अकरम खान एवं शादाब अली सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !