बाघ संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति सवाई माधोपुर के तत्वाधान में मिशन बीट प्लास्टिक रणथंभौर अभियान के तहत खंडोज का बालाजी व भैंरू जी वन क्षेत्र में प्लास्टिक, पॉलिथीन व अन्य प्रकार का कचरा इकट्ठा कर साफ – सफाई की तथा कचरे को नगर परिषद के सुपुर्द किया गया। वन क्षेत्र में आने वाले लोगों को प्लास्टिक व पॉलीथिन के दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरूक भी किया।

इस अवसर पर संस्था के सदस्य दीपक रामसिंहपुरा, कपिल सैनी, अजय सैनी, दिलराज, राजेश, विनोद पिपलवाड़ा, जसराम, सुधीर सैनी, विष्णु, मोनू वैष्णव, दिलखुश कुतलपुरा, राजेश सैनी, विष्णु माधोसिंहपूरा, सुनील जोरवाल हिम्मतपुरा, अरविंद कुमार बैरवा व रूप सिंह मीणा आदि मौजूद थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया