Sunday , 8 March 2026
Breaking News

सीआई फूल मोहम्मद हत्याकांड में 11 साल बाद तत्कालीन डीएसपी समेत 30 आरोपी दोषी करार

जिला मुख्यालय के निकटवर्ती सूरवाल कस्बे में 11 वर्ष पूर्व तत्कालीन मानटाउन सीआई फूल मोहम्मद की हत्या करने के मामले को लेकर चल रहे मुकदमें में एससी एसटी न्यायालय की विशेष जज पल्लवी शर्मा ने अपना फैसला सुनाते हुए 30 लोगों को दोषी करार दिया जबकि 49 लोगों को दोषमुक्त करते हुए बरी कर दिया। इस मामले में अन्य लोगों के अलावा तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक शहर महेन्द्र सिंह को न्यायालय ने मुख्य दोषी करार दिया है। महेन्द्र सिंह घटनास्थल पर कमांडिंग ऑफिसर के रूप में मौजूद थे। न्यायालय ने हत्या के तथ्य छुपाने, कानून व्यवस्था कायम नहीं रख पाने के लिए उन्हे दोषी माना है।

 

जबकि तत्कालीन सब इंस्पेक्टर सुमेर सिंह गुर्जर सहित 49 लोगों को दोषमुक्त कर दिया है। वहीं 11 साल से अधिक समय तक चली ट्रायल के दौरान 5 आरोपियों की मौत हो गई जबकि 3 अभी भी फरार चल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि गत 17 मार्च 2011 को शाम करीब 5 बजे सूरवाल कस्बे में दाखा देवी हत्याकाण्ड के संबंध में हो रहे प्रदर्शन के दौरान एक युवक राजेश बाडोलास द्वारा पानी की टंकी पर खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाकर कूद जाने से उसकी मृत्यू हो जाने पर हुए उपद्रव के दौरान तत्कालीन मानटाउन सीआई फूल मोहम्मद की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया था।

 

जिसमें उनकी मृत्यू हो गई थी। जानकारी के अनुसार मामले में सीबीआई की ओर से अधिवक्ता श्रीदास सिंह राजावत ने पैरवी की। वहीं 37 आरोपियों की ओर से भोला शंकर शर्मा अधिवक्ता ने पैरवी की जिसमें से 35 लोगों को दोषमुक्त माना जबकि दो लोगों को सजा हुई है। वहीं मामले में सीआई फूल मोहम्मद की ओर से अधिवक्ता हासिम ने पैरवी की।

 

30 convicted in Phool Mohammad murder case after 11 years in sawai madhopur

 

डीएसपी सहित 30 दोषी

न्यायालय ने डीएसपी महेन्द्र सिंह तंवर पुत्र सोहन सिंह तंवर निवासी चौमू जिला जयपुर, राधेश्याम माली पुत्र बृजमोहन माली निवासी सूरवाल, परमानन्द मीना पुत्र रामनिवास मीना निवासी सूरवाल, बल्लो उर्फ बबलू माली पुत्र रामनारायण माली निवासी सूरवाल, पृथ्वीराज मीना पुत्र रामप्रसाद मीना निवासी सूरवाल, रामचरण मीना पुत्र मोतीलाल मीना निवासी सूरवाल, चिरंजीलाल माली पुत्र रामनारायण माली निवासी सूरवाल, शेर सिंह मीना पुत्र प्रहलाद मीना निवासी सूरवाल, हरजी माली पुत्र कोरया माली निवासी सूरवाल, रमेश मीना पुत्र प्रहलाद मीना निवासी सूरवाल, कालू पुत्र कोरिया माली निवासी सूरवाल, बजरंगा खटीक पुत्र माधो खटीक निवासी सूरवाल, मुरारी मीना पुत्र जसकरण मीना निवासी सूरवाल, चतुर्भुज मीना पुत्र सुन्दरा मीना निवासी सूरवाल, बनवारी मीना पुत्र जगन्नाथ मीना निवासी बड़ौदा थाना खण्डार, रामकरण मीना पुत्र हजारी मीना निवासी सूरवाल, हंसराज माली पुत्र रामकुंवार माली निवासी सूरवाल, शंकर लाल माली पुत्र कन्हैया माली निवासी सूरवाल, बनवारी मीना पुत्र प्रभू मीना निवासी सूरवाल, धर्मेन्द्र मीना पुत्र सुरेश मीना निवासी सूरवाल, गुमान मीना पुत्र जगन मीना निवासी सूरवाल, योगेन्द्र नाथ पुत्र लल्लू उर्फ लड्डू नाथ निवासी सूरवाल, बृजेश माली पुत्र चिरंजी माली निवासी सूरवाल, हनुमान उर्फ डागा पुत्र कन्हैया लाल मीना निवासी सूरवाल, रामजीलाल पुत्र रामकरण मीना निवासी सूरवाल, माखन मीना पुत्र शंकर मीना निवासी सूरवाल, रामभरौसी मीना पुत्र शंकर मीना निवासी सूरवाल, मोहन पुत्र चिरंजी माली निवासी सूरवाल, मुकेश माली उर्फ मुकेश टेलर पुत्र कस्तूरा माली निवासी सूरवाल और श्यामलाल माली पुत्र रामसहाय माली निवासी सूरवाल को दोषी माना है।

 

Phool Mohammad murder case

 

शुक्रवार को सुनाई जाएगी सजा

 

सीआई फूल मोहम्मद हत्याकांड मामले में आज बुधवार को विशिष्ट न्यायालय, एससी/एसटी प्रकरण सवाई माधोपुर ने तत्कालीन डीएसपी महेन्द्र सिंह समेत 30 आरोपियों को को दोषी माना है। वहीं 51 लोगों को बरी किया गया है। न्यायाधीश पल्लवी शर्मा अब शुक्रवार को सजा सुनाएगी।

 

मामले में दो बाल अपचारी सहित 89 लोगों के खिलाफ सीबीआई ने कोर्ट में चालान पेश किया था। करीब 11 साल से ज्यादा समय कोर्ट ट्रायल चला है। कोर्ट ने आज तत्कालीन डीएसपी महेन्द्र सिंह कालबेलिया व मानटाउन थाने के तत्कालीन एसआई सुमेर सिंह सहित 79 लोगों के खिलाफ फैसला सुनाया है।

 

ये भी पढ़े:-

#Breaking #SawaiMadhopur “बहुचर्चित सीआई फूल मोहम्मद हत्याकांड मामले पर फैसला आज”

बहुचर्चित सीआई फूल मोहम्मद हत्याकांड मामले पर फैसला आज

 

#Breaking #SawaiMadhopur “सीआई फूल मोहम्मद हत्याकांड मामले पर न्यायालय ने सुनाया फैसला, 89 में से 30 आरोपियों को माना दोषी”

सीआई फूल मोहम्मद हत्याकांड मामले पर न्यायालय ने सुनाया फैसला, 89 में से 30 आरोपियों को माना दोषी

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

ACB Action on Anadara Gram Panchayat VDO Sirohi News 05 March 26

सिरोही में एसीबी का बड़ा ध*माका, वीडीओ को एक लाख की रि*श्वत लेते दबोचा

सिरोही:  एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने बुधवार को रेवदर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !