Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

“रणथंभौर नैशनल पार्क की जैव विविधता” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय द्वारा आज गुरुवार को “रणथंभौर नैशनल पार्क की जैव विविधता” विषय पर “चित्रकला प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह” का आयोजन सवाई माधोपुर के हलोन्दा गांव में मोंग्या जनजाति के बच्चों के साथ किया गया। प्रतियोगिता में टाइगर वाच संस्था सवाई माधोपुर के सहयोग से मोंग्या जनजाति के लगभग 55 छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। सर्वप्रथम संग्रहालय की वैज्ञानिक-सी सुस्मिता नामाता द्वारा स्वागत उद्बोधन कर सभी अतिथियों एवं बच्चों का अभिवादन कर विषय वस्तु से सम्बंधित जानकारी प्रदान की गई।

 

Painting competition organized on the topic Biodiversity of Ranthambore National Park

 

प्रतियोगिता का मूल्यांकन करने के लिए आमंत्रित निर्णायक जेपी सोनी वन्य जीव आर्टिस्ट सवाई माधोपुर तथा संग्रहालय से रंजीत कुमार बोर मॉडलर की उपस्थिति में प्रतिभागियों द्वारा उपरोक्त विषय पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता का मूल्यांकन किया गया। इसके उपरान्त निर्णायकों तथा उपस्थित अतिथि एवं टाइगर वाच संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं प्रोत्साहन पुरस्कार विजेता प्रतिभागियों को आकर्षणीय पुरस्कार एवं क्षेत्रीय स्तर का प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया। अंत में संग्रहालय की वैज्ञानिक-सी एवं कार्यक्रम की समन्वयक सुस्मिता नामाता ने डॉ. धर्मेंद्र खंडाल, टाइगर वाच संस्थाए सवाई माधोपुर एवं उनके प्रतिनिधियों तथा उपस्थित अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Dumper Mantown Police Sawai Madhopur Madhya Pradesh News 22 July 26 Vikalp Times

55 लाख का चोरी का डंपर बरामद, 27.50 लाख में खरीदने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Police) ने चोरी हुए डंपर (Dumper) …

crematorium rain without tin shed gram panchayat bandha sawai madhopur 22 july 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर की शर्मनाक तस्वीर! बारिश में तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बंधा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की एक …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !