Saturday , 7 March 2026
Breaking News

एसडीएम ने जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यों का किया निरीक्षण

चौथ का बरवाड़ा उपखंड अधिकारी उपेंद्र कुमार शर्मा ने आदलवाड़ा और रेवतपुरा गांव में जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गुणवत्ता की जांच भी की। उन्होंने योजना के तहत हो रहे पानी की टंकी के निर्माण की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने कनिष्ठ अभियंता को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में तेजी लाकर निर्धारित समय में पूरा कराएं। उन्होंने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी।

 

SDM inspected the works being done under Jal Jeevan Mission

 

साथ ही आगाह किया कि जांच के दौरान गुणवत्ता खराब मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उपखंड अधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन हर घर को नल से जल उपलब्ध कराने की योजना है। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस दौरान उनके साथ पीएचईडी के कनिष्ठ अभियंता भी मौजूद रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !