Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सीमेंट फैक्ट्री को 5-0 से हराकर मानटाउन क्लब ने जीता फुटबॉल का फाइनल मैच

चौथ का बरवाड़ा में आयोजित बुद्धि प्रकाश चांवरिया स्मृति अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच मानटाउन क्लब व सीमेंट फैक्ट्री के बीच खेला गया। जिसमें मानटाउन क्लब सवाई माधोपुर ने 5-0 से जीत दर्ज कर फाइनल मुकाबला जीता। मैच शुरू होने से पूर्व आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद जेपी वर्मा व अध्यक्षता कर रहे जयसिंह भारद्वाज चेयरमैन जिला शूटिंग बॉल सवाई माधोपुर के स्थानीय नागरिक, आयोजन समिति एवं खिलाड़ियों द्वारा ढोल नगाड़े व पटाखों से स्वागत किया गया। साथ ही माला व साफा भी पहनाकर अभिनंदन किया। मैच के समापन उपरांत विजेता टीम को 11 हजार रुपए नगद, कप व प्रत्येक खिलाड़ी को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

 

Mantown Club won the final match of football by defeating Cement Factory by 5-0 in chauth ka barwada sawai madhopur

 

 

वहीं उपविजेता टीम को 5 हजार 100 रुपए नगद, कप व मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय फुटबॉल कोच व खेल अधिकारी रहे शकूर मोहम्मद का भी आयोजनकर्ताओं द्वारा सम्मान किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि जीपी शर्मा व अध्यक्षता कर रहे जयसिंह भारद्वाज ने खिलाड़ियों व उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

 

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि खेल एक खिलाड़ी के जीवन के वैकल्पिक चरणों पर प्राप्त सफलता और असफलता से साझा करने की कला, सामूहिक रूप से किसी समस्या से निपटने, बैकअप लेने तथा महत्वपूर्ण परिस्थितियों में एक दूसरे की मदद करना सिखाता है। यह उनके नेतृत्व और टीम के साथ काम करने के गुणों को भी निखारता है।

 

 

 

इस दौरान विशिष्ट अतिथि मोहनदास सांवरिया, सत्यनारायण चांवरिया, केसरलाल बकवाल, सुरेंद्र मालिया एवं आयोजन से जुड़े रामाकांत वर्मा, अमित चांवरिया, किशन गोपाल सांवरिया और संदीप चांवरिया मौजूद रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Lightning wreaks havoc in Sawai Madhopur, roofs of two houses collapse

सवाई माधोपुर में बिजली का कहर, दो मकानों की छतें ढहीं

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर के पुराने इलाके स्थित रैगर मोहल्ले में देर रात आकाशीय …

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !