Friday , 11 April 2025

मां सोनिया गांधी का जन्मदिन रणथंभौर में मनाएंगे राहुल-प्रियंका

कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश में भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त कार्यक्रम के बीच 9 दिसम्बर को अपनी मां कांग्रेस की सुप्रीम लीडर सोनिया गांधी का जन्मदिन रणथंभौर में मनाएंगे। जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा सवाई माधोपुर पहुंच गए थे। भारत जोड़ो यात्रा को विश्राम देकर राहुल गांधी भी 8 दिसम्बर को ही सवाई माधोपुर पहुंच गए।

 

सोनिया गांधी राजस्था के चार दिवसीय दौरे पर हैं और शुक्रवार को अपना जन्मदिन अपने बेटे-बेटी (राहुल और प्रियंका गांधी) के साथ मनाएंगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी अपने परिवार के साथ रणथंभौर रोड़ स्थित शेरबाघ होटल में रहेगें तथा 9 दिसम्बर को अपनी माँ सोनिया गांधी का जन्मदिन यहीं मनाएंगे।

 

Rahul and Priyanka will celebrate mother Sonia Gandhi's birthday in Ranthambore

 

जानकारी के अनुसार इसके बाद सोनिया गांधी एवं प्रियंका गांधी भी राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकते हैं। उनकी निजी यात्रा है और किसी भी नेता को न तो बुलाया गया है और न ही मिलने की अनुमति दी गई है। ऐसी संभावना है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा उनके जन्मदिन पर उनसे मिल सकते हैं।

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा बूंदी जिले से गुजर रही है और बृहस्पतिवार की यात्रा के पहले भाग के बाद शुक्रवार तक विश्राम का दिन होगा। यात्रा 10 दिसंबर से दोबारा शुरू होगी।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Rahul Gandhi did a safari in Ranthambore national park

राहुल गांधी ने रणथंभौर में की सफारी

राहुल गांधी ने रणथंभौर में की सफारी     सवाई माधोपुर: राहुल गांधी ने रणथंभौर …

Advisory issued for protection of animals and cowsheds from heat waves in sawai madhopur

पशुओं एवं गौशालाओं में संधारित ग्रीष्म ऋतु एवं लू-प्रकोप से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: आगामी महीनों में गर्मी तथा ताप-घात का प्रभाव तीव्र होने एवं संभावित लू-प्रकोप …

Malarna Dungar Farmer Sawai Madhopur News 11 April 25

थ्रेसर मशीन में आने से किसान की हुई दर्दनाक मौ*त

थ्रेसर मशीन में आने से किसान की हुई दर्दनाक मौ*त       सवाई माधोपुर: …

121 girls received assistance of 52 lakh 51 thousand rupees in Sawai Madhopur

121 कन्याओं को 52 लाख 51 हजार रुपए की मिली सहायता

सवाई माधोपुर: राजस्थान सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से गरीब और आर्थिक रूप से …

Rawanjana Dungar Police Sawai Madhopur News 10 April 25

भैंस चोरी के आरोपी को पकड़ा

भैंस चोरी के आरोपी को पकड़ा     सवाई माधोपुर: रवांजना डूंगर थाना पुलिस की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !