Saturday , 25 April 2026
Breaking News

आने वाले विधानसभा चुनाव में बनेगी कांग्रेस की सरकार : सेवादल

जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा बौंली ब्लाॅक में सम्भाग प्रभारी प्रदेश अतिरिक्त मुख्य संगठक रामभरोसी सैनी के नेतृत्व में केन्द्र एवं राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ राफेल डील भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, राज्य खनन घोटाला, डीजल पेट्रोल मूल्य वृद्वि, महिलाओं पर बड़ रहे अत्याचार, किसानो की कर्ज माफी जैसी समस्याओं को लेकर हल्ला बोल पोल खोल कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 Congress government formed next assembly elections
जिला मुख्य संगठक कपिल बंसल ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक राजेश राजौरा व असीम खान के नेतृत्व में फ्रेंडस क्लब में सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर सम्भाग प्रभारी रामभरोसी सैनी के द्वारा राष्ट्रधव्ज फहरा कर राष्ट्रगान गाया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अतिरिक्त प्रभारी रामसहाय सैनी ने सेवादल कार्यकताओं से कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियो को गांव-गांव तक लोगो के बीच लेकर जाएं।
प्रदेश अतिरिक्त मुख्य संगठक रामभरौसी सेनी ने कहा कि देश प्रदेश में विकास सिर्फ कांग्रेस के शासन में ही सम्भव है। उन्होंने कार्यकताओं एवं पदाधिकारियों से भी स्पष्ट कहा कि जो भी पदाधिकारी आमजन की समस्याएं नहीं उठाएगा या पार्टी की रीति नीति से कार्य नहीं करेगा उसे सेवादल में पद नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
इस मौके पर उपजिला प्रमुख श्योपाल माली, अतिरिक्त संगठक तनसुख वर्मा, जिला कार्यकारी महिला संगठक शंकुतला वर्मा, मगरूब गद्दी, रईस करमोदा, बबलू वर्मा, सलीम मिर्जा, मुमताज पठान, राजेन्द्र पारीक, लक्ष्मण वर्मा, प्रकाश मीना, शिवचरण बुुन्देला, रामवतार मंगल सहित कई कांग्रेस पदधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Tiger Movement on the Trinetra Ganesh Temple route in ranthambore Sawai Madhopur

टाइगर के सामने नियम ताक पर! रणथम्भौर में दिखी मिलीभगत

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान रखता है। …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !