Sunday , 8 March 2026
Breaking News

केंद्र सरकार और भाजपा की हताशा है आम आदमी पार्टी को निशाने पर रखना

दो राज्यों एवं दिल्ली एमसीडी के चुनाव परिणाम देश के सामने आए जिनमें भाजपा का शासन था। किन्तु हिमाचल प्रदेश और दिल्ली एमसीडी चुनाव भाजपा के खिलाफ रहे। तीनों चुनावों में भाजपा को कांग्रेस इतनी नहीं खटक रही जितनी आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल खटक रहे हैं। जिसका प्रमुख कारण दिल्ली एमसीडी में पंद्रह वर्षो चल रहे भाजपा शासन का अंत होने के साथ-साथ गुजरात मे भी आम आदमी पार्टी की एंट्री होना है केवल यही नही गुजरात चुनावों में आम आदमी पार्टी ने लगभग 13 फीसदी के करीब वोट प्राप्त कर अब राष्ट्रीय पार्टी का भी दर्जा हासिल कर लिया है। जिससे भाजपा और केंद्र सरकार में ना केवल हताशा है बल्कि भाजपा की हर जुबान के निशाने पर अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी है।

 

 

आम आदमी पार्टी के पूर्व मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन बिट्टू ने कहा कि बेशक गुजरात चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अप्रत्याशी जीत दर्ज की हो किन्तु उसके बावजूद भाजपा और केंद्र सरकार को केवल अब आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय स्तर पर उभरने का दर्द सत्ता रहा है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि गुजरात के रिजल्ट को लेकर भाजपा बधाई की पात्र है किंतु दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के रिजल्ट पर भी भाजपा और केंद्र सरकार को जवाब देना चाहिए। केवल इन दो राज्यों पर नहीं बल्कि विभिन्न राज्यों में हुए उपचुनावों में मिली हार पर भी जवाब देना चाहिए।

 

 

लेकिन भारतीय जनता पार्टी सत्ता का सहारा लेकर केवल गुजरात पर चर्चा कर रही है और पूरे देश मे भी यही माहौल बनाने का प्रोपोगंडा रच रही है कि जैसे केवल गुजरात मे ही चुनाव हुए है। जिसमे केवल भाजपा को जीत मिली है। आम आदमी पार्टी ने भी गुजरात मे उमदा प्रदर्शन किया है हालांकि जो दावे और उम्मीद की गई थी उतने परिणाम नहीं मिले, उसके बावजूद गुजरात मे पांच सीटे जीतकर और तेरह फीसदी जनता का प्यार पाकर गुजरात में दमदार एंट्री कर ली है।

 

The desperation of the central government and the BJP is to target the Aam Aadmi Party

 

दिल्ली से जहां पार्टी का देश में विकल्प बनना प्रारम्भ हुआ आज वह दिल्ली, पंजाब और गोवा से होते हुए गुजरात पहुंच गया। गुजरात और गुजरात की जनता सदैव आभारी रहेगी क्योकि गुजरात के मतों से ही आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त हुआ। जो अपने आप मे बहुत बड़ी जीत है। देश के इतिहास में अब तक कोई ऐसी पार्टी नहीं है जो मात्र दस सालों राष्ट्रीय पार्टी बनी हो। जनता में आप के प्रति बढ़ता विश्वास ही भाजपा और केंद्र सरकार को खटक रहा है। इसलिए लगातार भाजपा और केंद्र सरकार झूठे आरोप लगाकर पार्टी को बदनाम करने की साजिश रच रहे है।

 

 

अभिषेक जैन बिट्टू ने कहा कि गुजरात चुनाव परिणाम को लेकर कांग्रेस खुद की कमियों को गिनाने और देखने की बजाय आम आदमी पार्टी पर वोट काटने का आरोप लगा रही है। जबकि हकीकत यह है कि गुजरात मे आप ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की और 35 से अधिक सीटों पर आप के प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे। जब कोई नई पार्टी चुनाव लड़ती है तो वह जनता के वोट प्राप्त करती है जो पहले किसी ना किसी पार्टी को वोट देता है। दिल्ली एमसीडी चुनाव में जिन 116 सीटों पर आप की हार हुआ है। उनमें अधिकतर सीटों पर कांग्रेस ने वोट कटवा पार्टी की भूमिका निभाई है उसके बावजूद आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर जीत दर्ज कर एमसीडी चुनाव जीता, दिल्ली के चुनाव में कांग्रेस की 188 सीटों पर जमानत जब्त हुई।

 

कांग्रेस को चुनाव लड़ने से पहले और भारत जोड़ो यात्रा निकालने से पहले कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए। देश मे एकमात्र कांग्रेस ऐसी पार्टी है जिसके चुने हुए सांसद, विधायक, पार्षद बिकते हैं और दल बदलते है। जिस पर कांग्रेस को चिंतन करना चाहिए। अकेले राजस्थान को ही देख लेंवे तो कांग्रेस यहां भी गुटों में बंटी हुई है। स्वयं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर पार्टी को तोड़ने का आरोप लगाते है। राजस्थान के प्रभारी अजय माकन संगठन में कार्यवाही ना होने के चलते प्रभारी पद से इस्तीफा दे देते है। केवल हार का गम भुलाने और बिखरते संगठन की हताशा से बचने के लिए दूसरे संगठनों पर आरोप लगाना कांग्रेस की कमजोरी है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

ACB Action on Anadara Gram Panchayat VDO Sirohi News 05 March 26

सिरोही में एसीबी का बड़ा ध*माका, वीडीओ को एक लाख की रि*श्वत लेते दबोचा

सिरोही:  एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने बुधवार को रेवदर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !