जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) श्वेता शर्मा ने विद्यालयों में पीने के स्वच्छ पानी की व्यवस्था नहीं होने एवं टंकियों की सफाई एवं मरम्मत नहीं होने के संबंध में समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं अधिशासी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग को नोटिस जारी कर दस दिन में कारण सहित जवाब देने के निर्देश दिए है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने नोटिस में राप्रावि देवपुरा, राउप्रावि हरसहाय कटला, राजकीय स्कूल आदर्श शहर सवाई माधोपुर, राजकीय बालिका स्कूल हरिजन बस्ती शहर सवाई माधोपुर में पेयजल टंकियों में साफ सफाई नहीं होने, टंकियों की मरम्मत नहीं होने एवं स्वच्छता व्यवस्था नहीं होने से बच्चों के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पडने को गंभीरता से लेते हुए भविष्य में इस प्रकार की कोताही नहीं किए जाने के लिए स्पष्ट किया है। साथ ही इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं अधिशासी अभियंता को दस दिवस में कारण सहित जवाब लेकर आवश्यक रूप से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया