रविवार को देवपुरा बांध के पास बलवन निवासी शंभुनाथ पर टाइगर द्वारा किए गए हमले और आए दिन रणथम्भौर नेशनल पार्क से आबादी क्षेत्र में जंगली जानवरों की आवाजाही से आक्रोशित ग्रामीणों ने आज देवपुरा खानपुर में सड़क पर जाम लगा दिया। जिससे वहां सैंकड़ो वाहनों की लम्बी कतार लग गई।

सूचना मिलने पर वन विभाग के रेंजर व अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मांग थी की घायल शंभुनाथ को उचित मुआवजा दिया जाए और आबादी क्षेत्र में घुसने वाले जानवरों को रोकने के लिए वन विभाग द्वारा उचित कदम उठाए जाएं।
साथ ही ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रणथम्भौर नेशनल पार्क में टाइगर सहित अन्य जानवरों के लिए ज़रूर खाने-पीने का अभाव होगा जिसके चलते ही यह लगातार आबादी क्षेत्र में निकल कर आ रहे हैं!
वन विभाग की टीम द्वारा कई घंटो की समझाइश और उचित कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
वहीं वन विभाग का कहना है कि रविवार को शंभुनाथ पर किया गया हमला टाइगर ने आत्मरक्षा में किया था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया