Friday , 24 July 2026
Breaking News

बुलडोज़र चलाना कांग्रेस का नहीं बल्कि बीजेपी का काम है – मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘बुलडोजर’ वाले बयान पर पलटवार किया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि, “बुलडोजर चलाना कांग्रेस का नहीं बल्कि बीजेपी सरकार का काम है। गत शुक्रवार को पीएम मोदी ने बाराबंकी में एक सभा संबोधित करते हुए दावा किया है कि कांग्रेस और एसपी की सरकार आने पर अयोध्या में राम मंदिर पर बुलडोजर चलाया जाएगा।

खड़गे ने कहा, ”बुलडोजर चलाना उनकी सरकार का काम है। हमने कभी बुलडोजर चलाया ही नहीं। ये भगवान का मंदिर ट्रस्ट की ओर से बनाया जा रहा है।” ”ये भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। पीएम मोदी खुद लोगों को भड़का रहे हैं। ये जो भड़काऊ भाषण देते हैं उस पर एक्शन होना चाहिए। चुनाव आयोग को इस पर एक्शन लेना चाहिए।” खड़गे ने कहा कि, ”जो चीजें हम नहीं कर सकते, जो चीजें मुमकिन नहीं हैं उनका नाम लेकर लोगों को भड़का रहे हैं।” ‘

Running bulldozers is not the job of Congress but of BJP - Mallikarjun Kharge

‘हमारी सरकार आने के बाद हर चीज की सुरक्षा होगी। हमारी सरकार संविधान से चलेगी।” मुंबई में खड़गे ने शरद पवार और उद्धव ठाकरे के साथ मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उद्धव ठाकरे ने कहा कि, ”जेपी नड्डा कल उठकर आरएसएस को भी नकली आरएसएस कह देंगे। वो आरएसएस पर भी बैन लगा सकते हैं।”

शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, ”इनके लिए (कांग्रेस और एसपी) देश कुछ नहीं है, इनके लिए परिवार और पावर ही सबकुछ है। एसपी और कांग्रेस वाले पावर में आए तो रामलला को फिर से टेंट में भेज देंगे और मंदिर पर बुलडोज चला देंगे।” “जरा योगी से ट्यूशन लो कि बुलडोजर कहां चलाना है और कहां नहीं चलाना है।”

(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Teachers' union firm Struggle to continue until issues are resolved Sawai madhopur Vikalp Times

शिक्षक संघ की दो टूक, समस्याओं के समाधान तक जारी रहेगा संघर्ष

सवाई माधोपुर: राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला शाखा सवाई माधोपुर (Sawai …

Dr. Mukesh Meena from Sawai Madhopur Receives International Distinguished Scientist Award Vikalp Times

गर्व का पल: सवाई माधोपुर के डॉ. मुकेश मीणा को मिला अंतरराष्ट्रीय ‘डिस्टिंग्विश्ड साइंटिस्ट अवार्ड’

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के नींदडदा गांव निवासी एवं मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (एमएलएसयू), उदयपुर …

ACB Kota Sultanpur JEN JVVNL VCR News 23 July 26 Vikalp Times

1 हजार की रि_श्वत लेते JEN समेत 2 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

कोटा: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने कोटा (Kota) ग्रामीण में बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर …

1,680 patients treated and 13 safe deliveries in 24 hours in gangapur city general hospital Vikalp Times

24 घंटे में 1680 मरीजों का इलाज, 13 सुरक्षित प्रसव

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: जिला अस्पताल गंगापुर सिटी (Gangapur City) में आमजन को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और …

Kota Jhalawar madhya pradesh engenement car 22 july 26 vikalp times

कार मांगी, फिर शादी से मुकरा! Video Call के बाद 17 वर्षीय लड़की की मौ_त

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ (Rajgarh) जिले के जीरापुर क्षेत्र की 17 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !