Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जैन समुदाय को विधानसभा की समितियों में उचित प्रतिनिधित्व मिलने पर विधानसभा स्पीकर का जताया आभार 

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी द्वारा जनलेखा समिति और प्राक्कलन समिति ‘क’, ‘ख’ राजकीय उपक्रम समिति के गठन के बाद 15 समितियों का गठन किया है l जिसमे ताराचन्द जैन अल्पसंख्यकों के कल्याण सम्बन्धी समिति में अशोक कुमार कोठारी पर्यावरण संबंधी समिति,सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति में लादूराम पितलिया को स्थानीय निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं सम्बन्धी समिति में अतुल भंसाली पर्यावरण संबंधी समिति में दीप्ति किरण महेश्वरी को नियम समिति, महिलाओं एवं बालकों के कल्याण सम्बन्धित समिति में शांति धारीवाल को अधीनस्थ विधान सम्बन्धी समिति में रोहित बोहरा को अधीनस्थ विधान सम्बन्धी समिति तथा पर्यावरण संबंधी समिति में सदस्य के रूप में शामिल करने पर राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद के सभी पदाधिकारियों ने आभार प्रकट करते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

Assembly speaker expressed gratitude for Jain community getting proper representation in assembly committees

 

इस अवसर पर राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद के संरक्षक अशोक बांठिया ने बताया कि अल्पसंख्यकों के कल्याण सम्बन्धी समिति में अल्पसंख्यक वर्ग के जैन समुदाय के विधायक ताराचन्द को शामिल करना जैन समुदाय के लिए हर्ष का विषय है l युवा परिषद् के द्वारा विगत कई वर्षो से यह मांग विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष उठाई जा रही थी l राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद के अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने बताया कि राजस्थान विधान सभा के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन सम्बन्धी नियमों के अन्तर्गत अध्यक्ष  द्वारा गठित की गई समितियों में किसी भी समिति में अध्यक्ष पद जैन समुदाय के विधायक को नही देना तथा अल्पसंख्यकों के कल्याण सम्बन्धी समिति में सभापति पद अल्पसंख्यक को नहीं बनाना और समिति में अल्पसंख्यक के अलावा दूसरे विधायकों को शामिल किया जाना दु:खद है l अजीत जैन ने बताया कि जल्द ही अध्यक्ष को शेष बची समितियों में जैन विधायक को सभापति बनाने तथा आगामी वर्ष में अल्पसंख्यकों के कल्याण सम्बन्धी समिति में सभापति पद अल्पसंख्यक वर्ग को ही प्रदान करने के लिए निवेदन किया जाएगा l

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Lightning wreaks havoc in Sawai Madhopur, roofs of two houses collapse

सवाई माधोपुर में बिजली का कहर, दो मकानों की छतें ढहीं

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर के पुराने इलाके स्थित रैगर मोहल्ले में देर रात आकाशीय …

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !