Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

पीने के लिए भी नहीं मिल रहा पानी, मंत्री एवं जिला प्रशासन से की समस्या समाधान की मांग

सवाई माधोपुर जिले में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। इस बीच पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं होना लोगों के जीवन पर भारी पड़ रहा है। जिला मुख्यालय पर शहर के सौरती बाजार, आमने सामने मंदिर क्षेत्र के लोगों को पीने का पानी नहीं मिलने से लोगों को इस भीषण गर्मी में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। न नलों में पानी आता है और क्षेत्र का एकमात्र हैंडपम्प भी खराब है। ऐसे में लोगों ने स्थानीय विधायक एवं केबिनेट मंत्री डाॅ. किरोड़ी लाल मीणा, जिला कलेक्टर एवं जलदाय विभाग के अधिकारियों से हैंडपम्प ठीक कराने तथा पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है। लोगों ने बताया कि गर्मी बढ़ने से पहले ही जलदाय विभाग ने पानी में भी कटौती कर दी।

 

Water is not available even for drinking, demand from minister and district administration to solve the problem

 

अब न तो समय अनुसार नल आता है औन न नल में प्रेशर होता है। ऐसे में लोगों को नलों से पीने के लिए भी पानी नहीं मिल पाता है। 35-40 वर्ष पुराना हैंडपम्प ही लोगों के लिए पेयजल का मुख्य स्रोत बना हुआ था। लेकिन वर्तमान में यह हैंडपम्प भी खराब होने के कारण यहां के नागरिकों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों ने बताया कि जलदाय विभाग के कर्मचारी हैंडपम्प सही करने आये थे, लेकिन उन्होंने बताया कि इस हैंडपम्प की खुदाई 40 से 50 फीट है तथा यहां पानी सूख चुका है। यदि हैण्डपम्प की बोरिंग मशीन से 50 से 100 फीट ओर खुदाई हो जाये तो यहां के लोगों की पेयजल समस्या का समाधान हो सकता है। क्षेत्र के लोगों ने केबिनेट मंत्री, जिला कलेक्टर एवं जलदाय विभाग के अधिकारियों से पेयजल की समस्या का शीघ्र समाधान करने के लिए गुहार लगाई है।

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।
महिलाओं को प्राथमिकता
सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

 

gramin mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

Asthma will no longer slow down the pace of life Dr. Mathuria reveals an effective treatment in Jaipur Sawai Madhopur Vikalp Times

अस्थमा अब नहीं रोकेगा जीवन की रफ्तार! जयपुर में डॉ. मथुरिया ने बताया असरदार इलाज

सवाई माधोपुर: चेस्ट स्टालवार्ट्स एसोसिएशन, राजस्थान (Rajasthan) के तत्वावधान में जयपुर (Jaipur) में अस्थमा (Asthma) …

Kotwali Police Sawai Madhopur Sikar news 20 July 26 Vikalp Times

व्हाट्सएप ट्रेडिंग लिंक से 50 लाख की ठ_गी, एक साल बाद सीकर से दबोचा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !