Thursday , 23 April 2026
Breaking News

राजस्थान में हीटवेव का असर खत्म, आंधी और बारिश से लोगों को मिली राहत

जयपुर:- राजस्थान में मौसम में बड़ा बदलाव देखने मिला है। पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। एक दिन पहले तक राजस्थान के सभी जिलों में लोग भीषण गर्मी एवं लू से परेशान थे लेकिन अब उन्हें राहत मिली है। शनिवार को दोपहर बाद बादल छाए और शाम को आंधी और बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है।
आंधी और बारिश से शनिवार को रात सुहानी और ठंडी रही। सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर भी करीब 10 मिनट की बारिश से लोगों को राहत मिली है। जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार आज और सोमवार को भी प्रदेश के कई जिलों में आंधी चलने और बारिश होने की संभावना है।
Effect of heat wave ends in Rajasthan, people get relief from storm and rain in jaipur
जयपुर, मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई है। पश्चिमी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश राजगढ़, चूरू में 11 मिमी, जबकि पूर्वी राजस्थान के सीकर में 8 मिमी दर्ज की गई है। मेघगर्जन बारिश की गतिविधियां आज भी बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं कहीं तेज अंधड़ हवाएं तथा हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !