Thursday , 23 April 2026
Breaking News

‘एग्ज़िट पोल के अनुमान से सहमत नहीं, कर्नाटक में नहीं थी मोदी लहर’ – डीके शिवकुमार

कांग्रेस नेता और कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा है कि वो एग्ज़िट पोल के अनुमानों से वे सहमत नहीं हैं। डीके शिवकुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा है कि, “एग्ज़िट पोल के अनुमानों से मैं सहमत नहीं हूं। जो सर्वे किए गए हैं उनमें सिर्फ पांच से सात हजार लोगों का सैंपल साइज लिया गया है। कम से कम 50 हजार लोगों का सैंपल साइज होना चाहिए।”

 

 

'Do not agree with exit poll estimates, there was no Modi wave in Karnataka' - DK Shivakumar

 

 

“कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में हमने 130 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की है। मीडिया कांग्रेस को 80, 90 सीटें ही दे रहा था। मैं इस नंबर के साथ सहमत नहीं हूं। मेरे 40 साल के अनुभव के अनुसार हमने बेहतर परफॉर्म किया है।” डीके शिवकुमार ने कहा कि, “कर्नाटक में मोदी की कोई लहर नहीं थी। हमने जो वादे किए थे वो हम पूरे करने में कामयाब रहे हैं। कर्नाटक के लोग खुश हैं।”

 

 

 

 

 

“कर्नाटक के लोगों पर हमें पूरा विश्वास है। हम कर्नाटक में दहाई का आंकड़ा पार करने में जरूर कामयाब होंगे।” 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को कर्नाटक की कुल 28 सीटों में महज एक सीट पर ही जीत मिली थी। अधिकतर चैनलों के एग्ज़िट पोल्स में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 543 में से 350 से अधिक सीटें दी जा रही हैं। विपक्ष के अधिकतर नेताओं ने एग्ज़िट पोल्स को खारिज किया है और 4 जून को आ रहे नतीजों में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है।

(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !