Saturday , 7 March 2026
Breaking News

मध्य प्रदेश में सड़क दुर्घटना में राजस्थान के 13 लोगों की हुई मौ*त, राष्ट्रपति ने जताया दुख

मध्य प्रदेश:- मध्य प्रदेश के राजगढ़ में हुए सड़क हादसे में बीते रविवार रात को 13 लोगों की मौ*त हो गई। हादसे में जान गंवाने वालों में 13 लोग राजस्थान के झालावाड़ जिले निवासी थे। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर काफी तेज गति से जा रहा था और अनियंत्रित होने के कारण हादसा हुआ। ट्रॉली में बाराती सवार थे, जिनमें से 13 लोगों की मौ*त हो गई है। वहीं 40 घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मध्य प्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों ने इस हादसे की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर दुख जताया है।

 

 

 

13 people Rajasthan Road Rajgarh Madhya Pradesh

 

 

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि, ”मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मृ*त्यु का समाचार बहुत ही दुखदायी है। अपने स्वजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहन शोक संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

 

 

 

 

 

ये हादसा मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पीपलोदी रोड पर ट्रैक्टर – ट्रॉली पलटने के कारण हुआ है। घायलों का इलाज राजगढ़ के जिला अस्पताल में चल रहा है। कुछ लोगों को भोपाल में भर्ती करवाया गया है।

 

 

 

 

 

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि, ”कलेक्टर, एसपी मौके पर मौजूद हैं। हम राजस्थान सरकार के संपर्क में हैं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान दें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थन है।”

 

 

 

वहीं राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा ने लिखा है कि, “मध्य प्रदेश के पीपलोदी रोड में हुई दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में झालावाड़ जिले के 13 नागरिकों की मृ*त्यु का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। राजस्थान के उच्च अधिकारियों को मध्य प्रदेश के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर पार्थिव शरीर दिवंगतों के परिजनों तक पहुंचाने व घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को शांति तथा इस हादसे में घायल नागरिकों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

 

 

(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !