Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जिले में जल्द से जल्द हासिल हो पौधारोपण का लक्ष्य

जयपुर:- कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित की अध्यक्षता में वन क्षेत्र से बाहर वृक्षारोपण के लिए गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में वर्ष 2024-25 के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा करवाये जाने वाले वृक्षारोपण पर विस्तार से चर्चा हुई।
 बैठक को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर जयपुर एवं समिति अध्यक्ष श्री प्रकाश राजपुरोहित ने ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग, नगरीय निकायों, स्कूल शिक्षा विभाग, जयपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को पौधरोपण लक्ष्यों को समय पर हासिल करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही पशुपालन विभाग के अधिकारियों को गौशालाओं में पौधारोपण करवाये जाने एवं खनिज विभाग के अधिकारियों को माइनिंग लीज क्षेत्रों में नियमानुसार पौधे लगवाये जाने के निर्देश दिये।
The target of plantation in Jaipur should be achieved as soon as possible
उप वन संरक्षक जयपुर उत्तर डी.पी जागावत ने बताया कि इस वर्ष वन विभाग द्वारा जयपुर शहर एवं जयपुर ग्रामीण जिलों में राजस्थान वन क्षेत्र से बाहर वृक्षारोपण योजना के तहत कुल 27 लाख 44 हजार 143 पौधे विभिन्न विभागों एवं आमजन में वितरित किये जाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस मौके पर उन्होंने  अधिकारियों को निश्चित समय सीमा के दौरान निर्धारित राशि जमा करवाकर वन विभाग की नर्सरियों से पौधे प्राप्त कर पौधारोपण सुनिश्चित करवाने का भी आह्वान किया।
बैठक के अंत में डी.पी जागावत उप वन संरक्षक जयपुर उत्तर द्वारा जिला कलक्टर जयपुर एवं समस्त उपस्थित अधिकारियों को पौधा प्रदान कर पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पौधारोपण का संदेश दिया गया। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (तृतीय) राजकुमार कस्वां, उप वन संरक्षक (वन वर्धन) मनफूल बिश्नोई, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनिता यादव सहित शिक्षा विभाग, नगर निगम, खनिज पशुपालन विभाग, जेडीए सहित अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai Madhopur.jpg

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक -12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !