Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

राहुल गांधी के आरोपों पर बोले पीयूष गोयल – भारतीय निवेशकों को हुआ फायदा’

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शेयर बाजार को लेकर लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी नेता पीयूष गोयल ने कहा कि राहुल गांधी शेयर मार्केट के निवेशकों को गुमराह करने की साजिश रच रहे हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह के शेयर मार्केट को लेकर किए गए दावों से निवेशकों को 30 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

 

 

 

पीयूष गोयल ने कहा कि, “विपक्ष की हार की हताशा से राहुल गांधी बाहर नहीं आए हैं। अब वो मार्केट के निवेशकों को गुमराह करने साजिश रच रहे हैं। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है।” “पूरी दुनिया मानती है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है।” पीयूष गोयल ने कहा कि, “सब जानते हैं कि शेयर मार्केट में बदलाव होते रहते हैं। दुनिया भर में शेयर मार्केट ऐसे ही होता है।

 

 

 

Piyush Goyal said on Rahul Gandhi's allegations - Indian investors benefited in stock market

 

 

कोई बड़े बदलाव नहीं हुए हों तो भी शेयर मार्केट में बदलाव होते रहते हैं।” “देश के निवेशक जानते हैं पिछले 10 वर्ष के मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत का मार्केट कैप 400 लाख करोड़ रुपये से अधिक हुआ है।” “आज से 10 साल पहले जब यूपीए की सरकार थी, जिसका नेतृत्व गांधी परिवार करता था तो भारत की शेयर मार्केट कैप 67 लाख करोड़ रुपये था।” पीयूष गोयल ने आगे कहा कि, “जिस दिन एग्जिट पोल आया तो विदेशी निवेशकों ने शेयर खरीदे और भारतीय निवेशकों को फायदा हुआ।

 

 

 

 

जिस दिन नतीजे आए तो विदेशी निवेशकों ने शेयर बेचे और भारतीय निवेशकों ने शेयर खरीदे।” “भारतीय निवेशकों ने इस अंतराल में कमाई की। राहुल गांधी जो 30 लाख करोड़ की बात करते हैं वो यह भी नहीं समझते यह वेल्यूएशन है। वो नहीं समझते कि भारत के निवेशकों को फायदा मिला है, जबकि विदेशी निवेशकों को नुकसान हुआ है।” “मार्केट फिर एक बार उस स्तर पर पहुंच गई है, जहां पर तीन-चार दिन पहले थी। यह इसलिए हुआ क्योंकि फिर एक बार मोदी सरकार आ रही है।”

 

राहुल गांधी ने क्या आरोप लगाए:-

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के शेयर बाजार को लेकर किए गए दावों से 30 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और हम इसकी जांच चाहते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि, “हमारे सवाल हैं कि पीएम मोदी और गृह मंत्री ने 5 करोड़ लोगों को निवेश करने की सलाह क्यों दी।

बीजेपी का इससे क्या कनेक्शन है। हम जेपीसी की मांग करते हैं, यह एक घोटाला है, हम इसकी जांच की मांग करते हैं।” “पीएम मोदी और अमित शाह ने इंटरव्यू में शेयर मार्केट में पैसे लगाने की सलाह दी थी। दोनों इंटरव्यू जो किए गए थे वो अदानी के चैनलों पर दिए गए थे। अदानी पर सेबी की जांच हो रही है। बीजेपी और फेक एग्जिट पोल वालों के बीच क्या कोई रिश्ता है। हम इसकी सच्चाई जानना चाहते हैं।”

(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

यह भी पढ़ें :- #News #Delhi “राहुल गांधी बोले – ‘पीएम मोदी के दावों से शेयर मार्केट में घोटाला हुआ, हम जांच की मांग करते हैं'”
Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai Madhopur.jpg

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक -12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 946146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

1,680 patients treated and 13 safe deliveries in 24 hours in gangapur city general hospital Vikalp Times

24 घंटे में 1680 मरीजों का इलाज, 13 सुरक्षित प्रसव

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: जिला अस्पताल गंगापुर सिटी (Gangapur City) में आमजन को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और …

Kota Jhalawar madhya pradesh engenement car 22 july 26 vikalp times

कार मांगी, फिर शादी से मुकरा! Video Call के बाद 17 वर्षीय लड़की की मौ_त

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ (Rajgarh) जिले के जीरापुर क्षेत्र की 17 वर्षीय …

Dumper Mantown Police Sawai Madhopur Madhya Pradesh News 22 July 26 Vikalp Times

55 लाख का चोरी का डंपर बरामद, 27.50 लाख में खरीदने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Police) ने चोरी हुए डंपर (Dumper) …

crematorium rain without tin shed gram panchayat bandha sawai madhopur 22 july 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर की शर्मनाक तस्वीर! बारिश में तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बंधा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की एक …

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !