Thursday , 23 April 2026
Breaking News

यश दिव्यांग सेवा संस्थान एवं मर्सी रिहैबिलिटेशन सेंटर होम का किया निरीक्षण

सवाई माधोपुर:- राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार गुरूवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव समीक्षा गौतम ने यश दिव्यांग सेवा संस्थान रणथंभौर रोड़ सवाई माधोपुर एवं मर्सी रिहैबिलिटेशन सेंटर होम मीणा कॉलोनी सवाई माधोपुर का मासिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

 

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने यश दिव्यांग सेवा संस्थान एवं मर्सी रिहैबिलिटेशन सेंटर होम में स्टाफ की स्थिति, आवासित बालकों को दी जाने वाली सहायता, आवासित बालकों के दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता, भोजन व्यवस्था, कुशल परामर्शदाता, संस्थान की साफ-सफाई, पीने के पानी की व्यवस्था, बालकों के ओढ़ने-बिछाने की व्यवस्था, बालकों को मिलने वाली चिकित्सकीय सुविधा, फर्स्ट एड बॉक्स की व्यवस्था आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की।

 

District Legal Services Authority Secretary inspected Yash Divyang Seva Sansthan and Mercy Rehabilitation Center Home Sawai Madhopur

 

 

 

यश दिव्यांग सेवा संस्थान का निरीक्षण करने पर आवासित बालकों को दी जाने वाली भोजन सामग्री, पीने के पानी की व्यवस्था, दिव्यांग बालकों को आवश्यक उपकरण व्हीलचेयर, बैसाखी एवं अन्य चिकित्सकीय सुविधा, आवासित बालकों के दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता एवं बालकों के कौशल विकास हेतु किये जाने वाले कार्य संतोषजनक पाये गये।

 

 

 

निरीक्षण के दौरान यश दिव्यांग सेवा संस्थान में 40 एवं मर्सी रिहैबिलिटेशन सेंटर होम मीणा कॉलोनी, सवाई माधोपुर में 7 बालक उपस्थित पाए गए। इस दौरान यश दिव्यांग सेवा संस्थान में प्रोजेक्ट सुपरवाईजर विकास सिंह गुर्जर, प्रिंसीपल बृजराज शर्मा, विशेष शिक्षक प्रयागराज, काशीराम प्रजापत, दीपक शर्मा, केयरटेकर दीपचन्द रैगर एवं सुरक्षा गार्ड उपस्थित रहे। साथ ही मर्सी रिहैबिलिटेशन सेंटर में निरीक्षण के दौरान आउटरीच वर्कर आशीष शर्मा, केयरगीवर निशा त्रिवेदी उपस्थित रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Tiger Movement on the Trinetra Ganesh Temple route in ranthambore Sawai Madhopur

टाइगर के सामने नियम ताक पर! रणथम्भौर में दिखी मिलीभगत

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान रखता है। …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !