Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी सवाई माधोपुर द्वारा जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह गूर्जर के नेतृत्व मे जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर के माध्यम से राज्यपाल कलराज मिश्र के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कानून व्यवस्था की बिगड़ती व्यवस्था के बारे में कहा गया है कि आये दिन जिले में ह*त्या ,ब*लात्कार हो रहे है। ग्राम छाण में वृद्ध महिला के घर में घुसकर ह*त्या करदी गई व जेवर खोलकर ले गए। एक युवक की ढाबे पर ह*त्या कर दी गई। ग्राम छारोदा में एक युवक की ह*त्या, आलनपुर में गरीब विकलांग हरीराम की चाकू गोदकर ह*त्या कर दी गई। पानी दो दिन में एक दिन आता है व पानी के लिए त्राहि त्राहि मच रही है। कांग्रेस काल में पूर्व विधायक द्वारा बनाई पानी की प्याउ की मोटरे खराब पड़ी है।

 

Memorandum submitted to the Governor regarding deteriorating law and order in the sawai madhopur

 

वार्डो में बिजली के पोलो पर बल्व नहीं है। लाईट की व्यवस्था बुरी तरह चरमा रही है। 2023-24 में सीएम घोषणा के तहत नगर परि. सवाई माधोपुर की सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सीसी रोड अभी तक नहीं बनाई गई। जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप्प है। नगर परिषद क्षेत्र में रोजी रोटी कमाने वाले दीहाडी लोगों को जबरन बेदखल कर दिया जिससे उनके परिवारो के भूखा मरने की नोबत आ गई है। ज्ञापन देने वालो में जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह गूर्जर, बाबूलाल मीना उप जिला प्रमुख, उप सभापति अली मोहम्मद, ब्लाक अध्यक्ष अनिल वर्धमान, ब्लाक महासचिव व वार्ड पार्षद संजय गौतम, रामजीलाल प्रिंसिपल, रामजीलाल गूर्जर, ओम सेन, वीपी सिंह, शंकर लाल मीना, राजेश रेगर, अनिल वर्मा, बाबूलाल बैरवा, कुलदीप जैन, केदार गूर्जर, असीम खान, विजय सिंह, साहिन अंसारी, मस्तराम आदि मुख्य थे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Tiger Movement on the Trinetra Ganesh Temple route in ranthambore Sawai Madhopur

टाइगर के सामने नियम ताक पर! रणथम्भौर में दिखी मिलीभगत

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान रखता है। …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !