Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सरकारी स्कूल और कॉलेज बंद करने को आतुर क्यों है राजस्थान सरकार ?

पहले 2200 महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूल का रिव्यू, अब 303 कॉलेजों का रिव्यू करने का आदेश

जयपुर : राजस्थान सरकार इन दिनों सरकारी व्यवस्थाओं को रिव्यू करने के नाम पर बंद करने का षड्यंत्र रचकर निजी माफियाओं का खुलेआम संरक्षण कर प्रदेश के छात्र-छात्राओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। संयुक्त अभिभावक संघ प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक जैन बिट्टू ने बताया कि जहां पहले प्रदेश के 2200 से अधिक महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूलों में नामांकन कम होने के नाम पर रिव्यू करने के आदेश दे चुकी है, जिस पर क्या रिव्यू हुआ आजतक कोई जानकारी राजस्थान सरकार ने साझा नही की है। बल्कि अब निजी शिक्षा माफियाओं के संरक्षण में नया आदेश और जारी करते हुए प्रदेश के 303 कॉलेजों का रिव्यू करने का आदेश दे दिया जिसमें भी वही हवाला दिया है जो स्कूलों को लेकर दिया था। इस पर संयुक्त अभिभावक संघ ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा की प्रदेश का कोई भी सरकारी डिपार्टमेंट हो या शिक्षा भवन सब जगह बदहाली साफ देखने को मिल जाती है, जिस पर सरकार ध्यान देने की बजाय नामांकन कम होने के नाम पर केवल शिक्षा भवनों का रिव्यू करने का आदेश जारी कर षड्यंत्र के तहत बंद करने की योजना बना रही है, जिससे प्रदेश के करोड़ों अभिभावक निजी शिक्षा माफियाओं तक आसानी से पहुंच सके।

 

Why is Rajasthan government eager to close government schools and colleges

 

संयुक्त अभिभावक संघ प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक जैन बिट्टू ने कहा की प्रदेश के सरकारी स्कूल और कॉलेजों का रिव्यू होना चाहिए किंतु वह रिव्यू फैली बदहाली, अव्यवस्थाओं के खिलाफ होने चाहिए ना कि नामांकन कम होने के चलते बंद करने के लिए रिव्यू होना चाहिए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अगर प्रदेश के सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में फैली अव्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं कर सकते है तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। सरकारी स्कूल और कॉलेज बंद होना राजस्थान सरकार की ना केवल नाकामियों को साबित करता है बल्कि इस तरह के निर्णय मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री, शिक्षा मंत्री की नियत का भी एहसास करवाते है की यह लोग खुलेआम सत्ता का दुरुप्रयोग कर केवल निजी शिक्षा माफियाओं को संरक्षण दे रहे हैं।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !