Thursday , 23 April 2026
Breaking News

कृषक पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन

सवाई माधोपुर: कृषि उद्यमों के उत्कृष्ट कृषकों को राज्य, जिला एवं पंचायत स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा सवाई माधोपुर ने बताया कि विस्तार सुधार कार्यक्रम (आत्मा) अन्तर्गत कृषि उद्यमों के श्रेष्ठ कृषकों को राज्य, जिला एवं पंचायत स्तर पर सम्मानित किए जाने का प्रावधान है।

 

 

उन्होंने बताया कि प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन व डेयरी, जैविक खेती एवं नवाचारी खेती गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक-एक कृषकों को इस पुरस्कार के लिए चयन किया जाएगा। इस प्रकार प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर 5 कृषकों का चयन प्रत्येक गतिविधिवार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला एवं पंचायत समिति स्तर पर चयनित 25 कृषकों में से 10 सर्वश्रेष्ठ कृषकों का जिला स्तर पर चयन किया जाएगा।

 

 

Apply for Farmer Award by 31st July Sawai Madhopur news

 

 

 

वहीं राज्य स्तर पर पुरस्कार के लिए जिला स्तर पर प्रथम स्तर के चयनित कृषकों में से प्रत्येक गतिविधि के लिए दो-दो कृषकों का चयन किया जाएगा। इस प्रकार राज्य स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्तर पर 5-5 (कुल 10) उत्कृष्ट कृषकों का चयन प्रत्येक गतिविधिवार कर पुरस्कृत किया जाएगा।

 

 

कृषक पुरूस्कार हेतु 31 जुलाई तक आवेदन पत्र के साथ किसानों द्वारा अपने खेत पर उत्कृष्ट किये गये कार्यों की पूर्ण जानकारी सी.डी. मय फोटोग्राफ, प्रमाण-पत्र इत्यादि समस्त जानकारी सहित उक्त आवेदन पत्र अपने निकट के कृषि पर्यवेक्षक, सहायक कृषि अधिकारी, कृषि, पशुपालन, उद्यान विभागों के किसी भी विभागीय प्रतिनिधि के माध्यम से आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !